Fact Check: चुनावों से पहले वायरल हुई अखिलेश-मुलायम और योगी की मुलाकात की फोटो, जानें सच

नई दिल्ली, 01 जनवरी: उत्तर प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों के चलते राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी मौसम में सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें और फोटो वायरल होती रहती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ की मीटिंग की एक फोटो वायरल हो रही है। इस मीटिंग में शिवपाल सिंह यादव भी बैठे दिख रहे हैं। तस्वीर को इस तरह से पेश किया जा रहा है जैसे यह हाल-फिलहाल में खींची गई हो। तंज कसते हुए लोग कह रहे हैं कि यह नई सपा है जो आरएसएस और बीजेपी से मिली हुई है।

Fact Check: Akhilesh-Mulayam and Yogis meeting photo went viral before elections, know the truth

Recommended Video

    Fact Check: UP Election 2022 से पहले मिले Akhilesh Mulayam और CM Yogi? | वनइंडिया हिंदी

    वायरल हो रही फोटो की जब वन इंडिया टीम ने पड़ताल की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। वायरल हो रही तस्वीर करीब तीन साल पुरानी है। योगी आदित्यनाथ के साथ खींची गई यादव परिवार की यह तस्वीर जून 2019 की है। जबकि दूसरी तस्वीर वेंकैया नायडू के बेटी की शादी की है। जिसमें मुलायम सिंह यादव और आरएसएस के चीफ मोहन भागवत के बीच आम मुलाकात हुई थी।

    Fact Check: Akhilesh-Mulayam and Yogis meeting photo went viral before elections, know the truth

    एक टि्वटर यूजर ने दोनों तस्वीर के साथ लिखा, "नयी हवा है, नयी सपा है। एक तरफ आरएसएस, तो दूसरी तरफ भाजपा है"। हमने जब तस्वीर को इंटरनेट पर सर्च किया तो सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह तस्वीर 10 जून 2019 की है जब योगी आदित्यनाथ मुलायम सिंह यादव से उनके लखनऊ स्थित घर मिलने पहुंचे थे।इस मुलाकात में अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव भी मौजूद थे।

    इस मीटिंग से एक दिन पहले ही मुलायम का ब्लड शुगर स्तर बढ़ जाने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। इसी के बाद मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जानने के लिए योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी ने मुलायम को कुंभ मेले से जुड़ी एक किताब भी भेंट की थी। योगी ने खुद भी इस मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं। इन जानकारियों के मुताबिक तस्वीरों के साथ वायरल किए जा रहे दावे फर्जी हैं।

    Fact Check

    दावा

    योगी आदित्यनाथ की मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के साथ की ये फोटो हाल ही में खींची गई है

    नतीजा

    योगी आदित्यनाथ के साथ खींची गई यादव परिवार की यह तस्वीर जून 2019 की है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+