Fact Check: क्या पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी से मारपीट की?
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रही है। जिसमें बीच रास्ते एक युवक एक पुलिसवाले को गले से पकड़कर पीट रहा है। इसमें दोनों के ही चेहरे नहीं दिख रहे हैं लेकिन तस्वीर को ये कहकर शेयर किया जा रहा है कि ये पश्चिम बंगाल की है। तस्वीर में जो युवक मारपीट कर रहा है, उसे भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हालांकि फैक्ट चैक करने पर ये दावा गलत निकला है। ये तस्वीर पश्चिम बंगाल की नहीं उत्तर प्रदेश की है और वो भी करीब 3 साल पुरानी घटना की है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में 5 अक्टूबर को भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर बाजार बंद कराए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरकपुर-बारासात रोड और कल्याणी एक्सप्रेसवे जैसे क्षेत्रों को जाम किया और सड़कों पर टायर भी जलाए। इस दौरान कुछ जगहों से हिंसा की खबरें भी आईं। इस तस्वीर को भी उसी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ कहा गया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता पुलिसवालों पर भी हमला कर रहे हैं। सच्चाई ये है कि ये 2017 की उत्तर प्रदेश के कानपुर की है। तब कानपुर के एक अस्पताल में एक किशोरी से कथित रेप के बाद गुस्साई भीड़ ने हंगामा किया था। इसी दौरान पुलिसवालों के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी। ऐसे में इस तस्वीर का पश्चिम बंगाल के किसी विरोध प्रदर्शन से ताल्लुक नहीं है।

Fact Check
दावा
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के पुलिसकर्मियों को पीटने का दावा
नतीजा
फोटो तीन साल पुरानी, दावे में कोई सच्चाई नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications