Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: तहव्‍वुर राणा पर BJP नेता का बयान SP सांसद डिंपल यादव के नाम से वायरल, जानें फर्जी दावे की हकीकत?

Fact Check of Dimple Yadav Fake Quote: मुंबई आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड तहव्‍वुर हुसैन राणा से NIA दिल्‍ली में पूछताछ कर रही है। 18 दिन के रिमांड पर लिए गए राणा को 10 अप्रैल 2025 की शाम को अमेरिका से भारत लाया गया है। इस बीच तहव्वुर हुसैन राणा व आतंकी अजमल कसाब से जोड़कर सांसद डिम्‍पल यादव का फर्जी बयान वायरल हो रहा है।

तहव्‍वुर राणा को लेकर देशभर में आमजन व राजनेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने इसे मोदी सरकार की कूटनीतिक जीत बताया और कोई बोला कि तहव्‍वुर राणा के प्रत्यर्पण की नींव यूपीए सरकार ने रखी थी। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की पत्‍नी व मैनपुरी से समाजवादी पार्टी सांसद डिम्‍पल यादव ने भी तहव्‍वुर राणा प्रकरण पर बयान दिया था।

Dimple Yadav Falsely Quoted Fact Check

सबसे पहले डिम्‍पल यादव का वायरल फर्जी बयान पढ़िए

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स (ट्विटर) पर डीपी में उत्‍तर प्रदेश सीएम योगी की तस्‍वीर वाली आईडी @rahul_guptta से की गई पोस्‍ट में दावा किया गया है कि सपा सांसद डिंपल यादव ने यह बयान दिया कि 'जो व्यक्ति भारत माता को नीचा दिखाने का प्रयास करेगा उसे कानून के दायरे में लाकर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। UPA की सरकार ने कितने सालों तक कसाब को बैठाकर बिरयानी खिलाई थी। हमारी सरकार में आतंकवादियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। : डिंपल यादव, सपा सांसद'

Dimple Yadav Falsely Quoted

सौरभ सिंह बयान ने पोस्‍ट सपा-कांग्रेस नेताओं को टैग की

सांसद डिंपल यादव के इस बयान को लेकर फेसबुक पर Sachin Yadav Gagandeep और सौरभ सिंह नाम के यूजर ने भी ऐसा ही दावा किया है।

सौरभ सिंह ने तो डिंपल यादव के फर्जी बयान के दावे वाले पोस्‍ट को राहुल गांधी, अखिलेश यादव, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल पेज को टैग भी किया है। जिसके कमेंट में यह तक कहा जा रहा है कि भाजपा में आने का मन बनाया जा रहा है।

Dimple Yadav Falsely Quoted

वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने डिंपल यादव के बयान के दावे की पड़ताल में डिंपल यादव व न्‍यूज एजेंसियों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले। ANI_HindiNews के एक्‍स (ट्विटर) हैंडल से 10 अप्रैल 2025 की शाम सवा छह बजे शेयर किया गया सांसद डिंपल यादव के इंटरव्‍यू का एक वीडियो मिला, जो 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर बयान का है।

Take a Poll

डिंपल यादव का असल बयान क्‍या था?

ANI के इस वीडियो में डिंपल यादव कह रही हैं कि 'राणा को भारत लाना अच्‍छी बात है। उम्‍मीद है कि कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। वीडियो में 'कांग्रेस जिस आतंकवादी को नहीं ला पाई, उसे भाजपा ले आई' के सवाल के जवाब में डिंपल यादव ने कहा कि ऐसे तो 'हम इतिहास देखेंगे तो आपने कितने आतंकवादियों को छोड़ा है। यह सब बातें रुकने वाली नहीं हैं। यह राष्ट्र से जुड़ा मामला है और इस पर राजनीति न की जाए तो बेहतर होगा।'

यह भी पढ़ें- Fact Check: प्रियंका गांधी का पुराना विरोध प्रदर्शन वाला वीडियो वक्फ एक्ट से जोड़कर किया जा रहा है ग़लत दावा

सांसद डिंपल यादव के 'जो व्यक्ति भारत माता को नीचा दिखाने का प्रयास करेगा...' वाले फर्जी बयान की पड़ताल में हम आगे बढ़े तो ANI_HindiNews के ही एक्‍स (ट्विटर) हैंडल पर 10 अप्रैल 2025 को ही साढ़े छह बजे पोस्‍ट किया गया उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता ब्रजेश पाठक का वीडियो मिला, जिसमें पाठक वो बयान दे रहे हैं, जो डिंपल यादव के नाम से वायरल हो रहा है।

ब्रजेश पाठक ने क्‍या बोला था?

इस वीडियो में ANI समेत अन्‍य न्‍यूज चैनलों को इंटरव्‍यू देते समय ब्रजेश पाठक ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर कहा कि 'ऐसा कोई भी व्‍यक्ति जो भारत माता को जरा भी नीचा दिखाने का प्रयास करेगा। उसको कानून के दायरे में लाकर माननीय मोदीजी की अगुवाई में उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम हमारी सरकारें कर रही हैं। आप जानते हो यूपीए की सरकार में कसाब को उन्‍होंने कितने वर्ष बैठाकर बिरयानी खिलाई है। हमारी सरकार में आतंकवादियों के हौसले पस्‍त हो चुके हैं। पूरी तरह से भारत माता का झंडा आकाश की बुलंदियों की ओर है। किसी की हिम्‍मत नहीं कि भारत माता की तरफ बुरी नजर से देख पाए।'

यह भी पढ़ें- Fact Check: उस हाथी ने नहीं बचाया हैदराबाद वाला जंगल, जिसका JCB से लड़ने का VIDEO हो रहा वायरल

Fact Check

दावा

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर "जो व्यक्ति भारत माता को नीचा दिखाने का प्रयास करेगा..." वाला बयान सपा सांसद डिंपल यादव ने दिया।

नतीजा

"जो व्यक्ति भारत माता को नीचा दिखाने का प्रयास करेगा..." यह बयान डिंपल यादव नहीं बल्कि यूपी डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया था।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+