Fact Check: क्या कांग्रेस चिंतन शिविर में शशि थरूर ने 'नो एंट्री' पर किया था डांस, जानें सच
नई दिल्ली, 25 मई: शशि थरूर का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस नेता को बॉलीवुड के एक गाने पर ताली बजाते और नाचते हुए देखा जा सकता है। कई लोगों ने दावा किया कि यह इस महीने की शुरुआत में राजस्थान के उदयपुर में तीन दिवसीय कांग्रेस चिंतन शिविर का ये वीडियो है जिसमें थरूर ने इस फिल्मी गानें पर डांस किया।

जानें क्या है इस वीडियो की सच्चाई
इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि वीडियो राजस्थान का नहीं, बल्कि केरल का है. बॉलीवुड गीत को बाद में वीडियो में डिजिटल रूप से जोड़ा गया।
वीडियो में इस निशान से खुली सच्चाई
वायरल वीडियो के चार सेकंड के लिए नजर आ रहे निशान में उमा थॉमस का नाम नजर आ रहा है। जो मलयालम में दीवार के पीछे अंग्रेजी में "यूडीएफ" के साथ लिखा हुआ था। यूडीएफ या यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट केरल में केंद्र और केंद्र-वाम राजनीतिक दलों का गठबंधन है।
My “Chambikko” moment today (for translation, ask a Malayali!) @INCKerala @MahilaCongress @AdvJebiMather pic.twitter.com/znOrhQMzDK
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 18, 2022
केरल में महिला कार्यकर्ताओं के साथ किया डांस
19 मई की एक जनसत्ता समाचार रिपोर्ट में कहा गया था कि थरूर को केरल में महिला कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान नृत्य करते देखा और जिसे रिकार्ड किया गया था।

Fact Check
दावा
तीन दिवसीय कांग्रेस चिंतन शिविर का ये वीडियो है जिसमें थरूर ने इस फिल्मी गानें पर डांस किया।
नतीजा
वीडियो राजस्थान का नहीं, बल्कि केरल का है. बॉलीवुड गीत को बाद में वीडियो में डिजिटल रूप से जोड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications