Fact Check: क्या रूसी राष्ट्रपति ने जस्टिन ट्रूडो को कहा बेवकूफ? जानें वायरल पोस्ट का सच
भारत और कनाडा के रिश्तों में काफी वक्त से कड़वाहट है। हाल ही में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत को लेकर कई बार गलत बयानबाजी की। अब उनको लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं।
दरअसल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो वायरल किया जा रहा। दावा किया जा रहा कि भारत पर उल्टे-सीधे बयान देने की वजह से पुतिन ने उन्हें बेवकूफ कहा। लोगों ने भी इसको सच मान लिया और वीडियो को तेजी से शेयर करने लगे।

हमने जब इस मुद्दे की जांच कि पता चला ये दावा पूरी तरह से गलत है। पुतिन ने पीएम जस्टिन ट्रूडो को नहीं बल्कि कनाडा के पूर्व संसद अध्यक्ष एंटनी रोटा को 'बेवकूफ' कहा था।
पुतिन ने ये बात 5 अक्टूबर को रूस के सोची में वल्दाई फोरम के दौरान कही, जब स्पीकर ने कनाडाई संसद में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के संबोधन के बाद पूर्व नाजी सैनिक यारोस्लाव हुंका को सम्मानित किया।
हुंका की तारीफ में सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाई थीं, लेकिन बाद में पता चला कि वो हिटलर की फौज में था, जिसने हजारों नाजियों को मौत के घाट उतारा था। हालांकि बाद में दुनियाभर में इसकी आलोचना की गई, जिस पर कनाडाई संसद के स्पीकर ने इस्तीफा दे दिया।
भारत-कनाडा के रिश्तों में क्यों आई खटास?
दरअसल जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या हुई थी। जब जी20 बैठक में जस्टिन ट्रूडो भारत आए, तो पीएम मोदी ने उनको खालिस्तान के मुद्दे पर जमकर घेरा। इसके बाद ट्रूडो ने भी अपनी संसद में एक बयान दिया।
ट्रूडो ने आरोप लगाया कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है। इसके साथ ही उन्होंने एक भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया। भारत ने सभी आरोपों का खंडन किया। साथ ही कनाडा के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया। इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट है।

Fact Check
दावा
रूसी राष्ट्रपति ने जस्टिन ट्रूडो को कहा बेवकूफ
नतीजा
वायरल दावा गलत है। पुतिन ने कनाडा के संसद के स्पीकर को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications