क्या शोएब मलिक से अलग होते ही सानिया मिर्जा ने मोहम्मद शमी से रचा ली शादी? जानें वायरल दावे का सच

Sania Mirza: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक ने शनिवार 20 जनवरी को कराची में लोकप्रिय एक्ट्रेस सना जावेद से अपनी तीसरी शादी की पुष्टि की, जिससे भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से उनके अलग होने की अटकलें खत्म हो गईं, लेकिन एक नई अटकल अब टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर शुरू हो चुकी है, आइए जानते हैं क्या है ये नया माजरा?

दरअसल, इस बात में कोई शक नहीं है कि सानिया मिर्जा (Sania Mirza) निस्संदेह सबसे लोकप्रिय भारतीय एथलीटों में से एक हैं। ऐसे में टेनिस स्टार के अलग होने की खबर ने खेल जगत को हैरान कर दिया है, जिसके बाद से भावनात्मक प्रतिक्रियाएं चरम पर हैं, और इसका फायदा उठाकर लोग असत्यापित जानकारी का तेजी से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

Mohammed Shami, Sania Mirza

सोशल मीडिया पर sarcasmic.joker नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की साथ में एक एडिटेड फोटो अपलोड की गई है जोकि तेजी से वायरल हो रही है। फोटो के साथ कैप्शन दिया गया है 'Shami Weds Sania' (शमी ने सानिया से की शादी)। इस फोटो को देखने के बाद से भोले-भाले क्रिकेट प्रेमी आसानी से भरोसा कर लेते हैं, और भ्रामक दावों को सच मानकर खुशी मनाने लगते हैं, इतना ही नहीं जानकारी के अभाव में वे इन दावों को अनजाने में शेयर भी करते हैं।

इस मजाकिया पोस्ट पर कुछ यूजर्स नाराजगी भी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सोचना भी मत ऐसा..शमी सीधा साधा, ग्लैमर अंग्रेजियत से दूर देशी बॉय है..सानिया से बिल्कुल ही नहीं निभेगी.. बर्बाद हो जाएगा।'


ये भी पढ़ें- क्या शोएब मलिक की वजह से टूटा सना जावेद और उमैर का रिश्ता? सोशल मीडिया पर मिले दोस्ती में गद्दारी के सबूत

क्या है वायरल दावे का सच?
सोशल मीडिया पर sarcasmic.joker नाम के एक इंस्टाग्राम पेज से अपलोड सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी का फोटो एडिटेड है। इसके अलावा दोनों की शादी का दावा भी पूरी तरह से बेबुनियाद है। पोस्ट देखने के बाद ही हमें यकीन हो गया कि ये सिर्फ एक मजाकिया पोस्ट से ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन फिर भी हमने अपने रीडर्स की संतुष्टि के लिए सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी के ऑफिशियल अकाउंट को चेक किया जहां इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद शमी ने सानिया मिर्जा से की शादी

नतीजा

वायरल दावा पूरी तरह से फेक है

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+