Fact Check: क्या शहीदों को सलामी देते वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने देखी थी अपनी घड़ी, सामने आया अब सच

Fact Check: क्या शहीदों को सलामी देते वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने देखी थी अपनी घड़ी, सामने आया अब सच

नई दिल्ली, 05 सितंबर: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पिछले हफ्ते इस बात को लेकर आलोचना हुई थी कि उन्होंने काबुल एयरपोर्ट पर मारे गए सैनिकों को सलामी देते वक्त अपनी घड़ी देखी थी। लेकिन अब पूरा सच सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक शहीदों को सलामी देने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडने ने समय देखने के लिए अपने हाथ में पहनी घड़ी को देखी थी। अमेरिका टुडे ने अपने एक तथाकथित ''फैक्ट चेक'' को लेकर सुधार जारी किया है और कहा है कि जो बाइडने ने अपनी घड़ी देखी तो जरूर थी लेकिन समारोह खत्म होने के बाद आइए जानें आखिर पूरा माजरा क्या है।

Joe Biden

अमेरिका टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में 1 सितंबर को दावा किया था कि 29 अगस्त को जब काबुल एयरपोर्ट में आतंकी हमले में शहीद हुए 13 अमेरिकी सैनिकों का पार्थिव शरीर, अमेरिका पहुंचा तो राष्ट्रपति जो बाइडने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए डेलवेयर एयरफोर्स बेस पर मौजूद थे। उन्होंने शहीद सैनिकों को सलामी दी और इसके बाद हाथ में पहनी अपनी घड़ी देखने लगे।

अब इस पूरे मामले पर ट्विटर पर डैनियल फंक नाम के यूजर ने लिखा है, यूएसए टुडे गलत जानकारी को लेकर फैक्ट चेक कर रहा है। उन्होंने 1 सितंबर को एक फैक्ट चेक किया था, जिसमें यह जांच की गई कि शहीदों को सलामी देते वक्त क्या जो बाइडेन वास्तव में अपनी रिस्ट वॉच में समय देख रहे थे।

जानिए क्या है सच

डैनियल फंक नाम के यूजर ने आगे लिखा, बाइडेन डेलवेयर एयरफोर्स बेस की अपनी यात्रा के दौरान अपनी घड़ी को देखते हुए दिखाई जरूर दिए थे लेकिन सम्मानजनक स्थानांतरण समारोह समाप्त होने के बाद जो बाइडेन ने ऐसा किया।

डैनियल फंक ने लिखा है, फिलहाल सामने आई फुटेज में शहीदों को ले जाने के वक्त जो बाइडने को लगभग 30 सेकंड के लिए अपने दिल पर हाथ रखे हुए दिखाया गया है। जैसे ही एयरपोर्ट से शहीदों को दूर ले जाया जाता है, बाइडेन ने अपने सीने से हाथ हठाया और घड़ी की ओर नीचे देखा फिर अपनी आंखें बंद कर ली।''

डैनियल फंक ने आगे लिखा, आंशिक रूप से फैक्ट चेक में किया गया दावा गलत निकला है, क्योंकि सामने आई वीजियो और तस्वीरों में देखकर कोई भी पूरे यकीन के साथ नहीं कह सकता है कि जो बाइडेन ने किस वक्त अपनी घड़ी में समय देखा।

Fact Check

दावा

शहीदों को सलामी देते वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडने ने अपनी हाथ में पहनी घड़ी समय देखने के लिए देखी थी।

नतीजा

शहीदों को सलामी देने के बाद राष्ट्रपति बाइडने ने अपनी हाथ में पहनी घड़ी देखी थी।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+