Fact Check: रणबीर-आलिया को पहले राम मंदिर में नहीं मिली एंट्री, गार्ड ने रोका! जानें वायरल Video का सच
Fact Check: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है। 22 जनवरी राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। मंदिर अब भक्तों के लिए भी खोल दिया गया है। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के खास कार्यक्रम में सिनेमा जगत के भी कई कलाकार पहुंचे थे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, रोहित शेट्टी समेत बॉलीवुड हस्तियां इस समारोह में शामिल हुए। इस बीच आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और रोहित शेट्टी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

राम मंदिर के गेट पर रणबीर-आलिया को पुलिस ने रोका?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि...राम मंदिर के गेट पर रणबीर-आलिया को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया था। वीडियो में रणबीर आलिया के साथ मंदिर में एंट्री लेने गेट पर पहुंचते हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया, रणबीर कपूर और रोहित शेट्टी अपना निमंत्रण पत्र लेकर गेट पर खड़े होकर सिक्योरिटी गार्ड से कुछ बात कर रहे होते हैं। इस दौरान वो अपना निमंत्रण पत्र बार-बार गार्ड को दिखाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को वायरल होने के बाद लोग ये दावा कर रहे हैं कि रणबीर-आलिया को पहले राम मंदिर में एंट्री नहीं मिलती है।
क्या है वायरल वीडियो का सच?
बता दें कि ये वायरल वीडियो फेक दावों के साथ एडिट करके शेयर की जा रही है। असल में जब रणबीर आलिया को गेट पर गार्ड रोकते तो जरूर हैं... लेकिन वो इसलिए क्योंकि रणबीर-आलिया गलत गेट के जरिए मंदिर के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे।
रणबीर आलिया दोनों गलत गेट पर पहुंच गए थे। वीडियो को आप ध्यान से सुनेंगे तो आपको पता चलेगा कि... सेक्योरिटी गार्ड उन्हें बताते हैं कि, आप लोग गलत गेट पर आ गए हैं। उसके बाद ये लोग अलग गेट से जाकर एंट्री लेते हैं। हालांकि इस दौरान कपल थोड़े टेंशन में आ जाते हैं।

Fact Check
दावा
दावा: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को पहले अयोध्या के राम मंदिर में एंट्री नहीं मिली थी। गार्ड ने गेट पर रोक दिया था।
नतीजा
फैक्ट: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयोध्या के राम मंदिर में एंट्री के लिए गलत गेट पर पहुंच गए थे। इसलिए गार्ड ने दूसरे गेट पर जाने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications