'दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना हो सकती है बेपटरी', क्या सरकार इस प्लान को कर रही है कैंसिल, जानिए सच
'दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना हो सकती है बेपटरी', क्या सरकार इस प्लान को कर रही है कैंसिल, जानिए सच
नई दिल्ली, 26 अगस्त: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर फेक खबर चल रही है। दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर कई मीडिया संस्थानों में खबर छापी गई कि इस परियोजना के कामों में रुकावट आ सकती है या सरकार इसे खारिज कर रही है। अब इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की ओर से जवाब आ गया है। रेल मंत्रालय ने दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट खारिज किए जाने की खबर से इनकार कर दिया है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक अखबार का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा, ''कई मीडिया रिपोर्ट्स में फर्जी दावा किया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड कॉरिडोर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। लेकिन ये खबर फेक है।''
पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा, ''इस दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना के संबंध में ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह परियोजना अभी भी विचाराधीन है।''
वहीं रेल मंत्रालय ने कहा है कि डीपीआर पर विचार अब भी जारी है। दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल की डीपीआर पर फिलहाल कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। जब भी फैसला लिया जाएगा, सरकार अधिकारिक तौर पर खुद ही इस बात पर जानकारी देगी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रेल मंत्रालय ने यह भी लिखा है कि डीपीआर पर चर्चा के लिए प्रधान कार्यकारी निदेशक आर एन सिंह और एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों के बीच फिलहाल कोई भी बैठक नहीं हुई है। हालांकि सूत्रों ने दावा किया है कि इस मामले पर चर्चा की गई है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट खारिज कर दी गई है।
नतीजा
नहीं, दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट खारिज किए जाने की खबर से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications