Fact check: क्या NCB की पूछताछ के दौरान दीपिका ने पहनी थी किसानों के समर्थन वाली टी-शर्ट?
नई दिल्ली: सुशांत केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद एनसीबी भी मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह समेत कई एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया था। अब सोशल मीडिया पर दीपिका की एक फोटो वायरल हो रही है। साथ ही उसको लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दीपिका पादुकोण की फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक काली रंग की टीशर्ट पहनी हुई है। जिस पर लिखा है कि " आई स्टैंड विथ इंडियन फार्मर्स" यानी मैं भारतीय किसानों का समर्थन करती हूं। फोटो के साथ यूजर ने लिखा कि दीपिका ने जेएनयू के छात्रों का समर्थन किया था। अब वो किसानों का समर्थन कर रही हैं, जिस वजह से उन्हें एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स बिना सच्चाई जाने इस फोटो को तेजी से शेयर कर रहे हैं।

जब हमारी टीम ने इस फोटो की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। ये फोटो एनसीबी के पूछताछ के दौरान की नहीं है। ये 2018 की है जब दीपिका एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं। उस दौरान उन्होंने काली टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर फोटोशॉप से 'आई स्टैंड विथ इंडिया फार्मर्स' लिख दिया गया। पूछताछ वाले दिन उन्होंने पलाजो सूट पहना हुआ था। अब इसी फेक फोटो को तेजी से वायरल किया जा रहा है।

Fact Check
दावा
दीपिका ने पहनी थी किसानों के समर्थन वाली टी-शर्ट
नतीजा
फोटो 2018 की है, जिसे फोटोशॉप से एडिट किया गया है












Click it and Unblock the Notifications