Delhi-Gurugram में Thar का रौला! क्या सच में 40 फीट ऊंची थार ने भरी उड़ान? Viral Video का सच क्या?
Fact Check Delhi-Gurugram Thar Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिंद्रा थार SUV NH-48 (दिल्ली-गुड़गांव-जयपुर हाईवे) पर एक ओवरहेड साइनबोर्ड में सीधे जा घुसी। वीडियो में गाड़ी बोर्ड के बीच फंसी नजर आ रही है, जैसे कोई 'उड़ान' भरकर वहां पहुंच गई हो।
लोग मजाक उड़ा रहे हैं कि थार एयरलाइंस, जयपुर का शॉर्टकट मिल गया, पायलट का पिछले जन्म का कमाल। लेकिन क्या यह वाकई कोई हाई-स्पीड क्रैश है या कुछ और? आइए जानते हैं...

Fact Check Mahindra Thar Flying Video: वीडियो का असली सच क्या है?
फैक्ट-चेक AI डिटेक्टर टूल्स से साफ है कि यह वीडियो AI-जनरेटेड या डिजिटली मैनिपुलेटेड है। असल में ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। साइनबोर्ड की हाइट, फिजिक्स और डिटेल्स (लाइटिंग, मोशन, टेक्स्ट) में कई असंगतियां हैं, जो AI टूल्स से बने वीडियो की निशानी हैं। अगर कोई कार कैरियर ट्रक से जुड़ी घटना होती, तो भी थार जैसी SUV इतनी ऊंचाई पर नहीं फंस सकती बिना क्रेन या बड़े डैमेज के। लेकिन यहां ट्रैफिक नॉर्मल चल रहा है और कोई बड़ा हादसा रिपोर्ट नहीं। फिजिक्स के हिसाब से 1700 से ज्यादा किलोग्राम की थार इतनी ऊंचाई पर बिना गिरे या बोर्ड ढहाए फंसना नामुमकिन है। यह वीडियो NH-48 के 'Delhi Gurugram Jaipur Exit 22' वाले बोर्ड के साथ दिखाया जा रहा है, लेकिन रियल इंसिडेंट की कोई पुष्टि नहीं।
Thar Viral Video: क्यों बन रहा है इतना वायरल?
थार की इमेज रफ और पावरफुल है, लेकिन कुछ ओनर्स की रैश ड्राइविंग (गलत साइड, स्टंट्स) पर पहले से मीम्स और डिबेट चल रही है। ऐसे फेक वीडियो जल्दी फैल जाते हैं। NH-48 पर रियल थार से जुड़े कई वायरल केस (स्टंट, रोड रेज) पहले हो चुके हैं, तो लोग आसानी से मान लेते हैं।

Fact Check Result: क्या है वायरल वीडियो का फैक्ट चेक?
नहीं, थार ने कोई 40 फीट उड़ान नहीं भरी, न ही बोर्ड में 'घुस गई'। यह AI से बना मजाकिया/वायरल कंटेंट है, जो थार ओनर्स की 'एंटाइटलमेंट' पर चुटकी लेने के लिए यूज हो रहा है।

Fact Check
दावा
हाईवे पर थार ओवरहेड साइनबोर्ड में सीधे जा घुसी
नतीजा
वीडियो AI-जनरेटेड है।












Click it and Unblock the Notifications