Fact Check: जानिए, ईडी की गिरफ्तारी के बाद वायरल हो रही सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर का पूरा सच

Fact Check: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच उनकी एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसके बाद यूजर्स उनपर कटाक्ष कर रहे हैं, साथ ही दावा कर रहे हैं कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पैंट में पेशाब कर दी।

इस तस्वीर को बहुत तेजी से वायरल किया जा रहा है। जब इस तस्वीर का फैक्ट चेक किया गया तो इसका सच कुछ और ही निकला। फैक्ट चेक में पता चला कि लोगों को गुमराह करने के लिए वायरल तस्वीर को एडिट किया गया है। यह तस्वीर जून 2022 की है, जब सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात के अहमदाबाद का दौरा किया था।

द क्विंट के मुताबिक, प्रोकेरल नामक वेबसाइट पर इस तस्वीर को अपलोड किया गया था। इसके कैप्शन में लिखा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार 06 जून 2022 को मेहसाणा में तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए अहमदाबाद पहुंचे।

इसमें कहा गया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मेहसाणा में 'तिरंगा यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। टीवी9 भारतवर्ष गुजराती के चैनल पर यह वीडियो मौजूद है।

इस फोटो में नेता और अरविंद केजरीवाल वही कपड़े पहने हुए हैं, जो वायरल तस्वीर में दिख रही है। इससे साफ पता चलता है कि सीएम केजरीवाल की इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली HC से अरविंद केजरीवाल को तत्काल राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ अगली सुनवाई 3 अप्रैल को

Fact Check

दावा

false

नतीजा

false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+