दीपिका-रणवीर की लाडली 'दुआ' की सामने आई पहली तस्वीर, फैंस हुए एक्साइटेड, जान लें आखिर क्या है सच?
Deepika-Ranveer Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। शादी के 6 साल बाद कपल ने इस साल 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी, दूआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया। हालांकि कपल ने अब तक अपनी लाडली का चेहरा रिवील नहीं किया। लेकिन इस बीच उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लाडली दुआ फिलहाल 3 महीने की हो चुकी है। ऐसे में फैंस उसकी पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच नेटिज़न्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से परिवार की तस्वीरें बनाई।

एआई द्वारा बनाई गई दीपिका, रणवीर और दूआ की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं। लेकिन इन तस्वीरों को देखकर यह साफ़ तौर पर समझा जा सकता था कि ये नकली हैं। दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी को फिलहाल लाइमलाइट से दूर रखा है खबरों के अनुसार, जैसे कई अन्य सेलिब्रिटी पैरेंट्स ने अपनी संतान के लिए फोटो पॉलिसी बनाई है, वैसे ही इस जोड़ी ने भी दूआ के लिए नो-फोटो पॉलिसी लागू की है।
रणवीर और दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का नाम घोषित करते हुए लिखा, "दुआ पादुकोण सिंह | दुआ: मतलब एक प्रार्थना। क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारे दिल प्रेम और आभार से भरे हुए हैं। दीपिका और रणवीर (सिक)।" हालांकि सोशल मीडिया नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। लोगों ने कपल को खूब ट्रोल भी किया।
दुआ के जन्म के तीन महीने के होने पर, रणवीर की मां अंजू भटनानी ने अपनी कुछ बाल दान किए। अपनी पोती के लिए एक विशेष नोट में उन्होंने लिखा, "इस खास दिन को प्रेम और उम्मीद के एक छोटे से इशारे के साथ मनाते हुए, हम दूआ के बड़े होने की खुशी और सुंदरता का जश्न मना रहे हैं। साथ ही हम अच्छाई और दयालुता की शक्ति को भी याद कर रहे हैं। आशा है कि यह छोटा सा कदम किसी ऐसे व्यक्ति को आराम और आत्मविश्वास दे, जो कठिन समय से गुजर रहा हो।"
दुआ के जन्म के बाद दीपिका का पहली बार दिलजीत दोसांझ के 'Dil-Luminati' कंसर्ट में नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस खूब एंजॉय करती नजर आईं। वहीं फैंस ने उनके लुक्स की भी खूब तारीफ की। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका के मार्च 2025 में काम पर वापस लौटने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि वह अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल पर काम करना शुरू करेंगी।
ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बेटी के जन्म के बाद खरीदा करोड़ों का नया आलीशान घर, कितनी है नए फ्लैट की कीमत?












Click it and Unblock the Notifications