Fact Chek: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की तारीख को लेकर दावा, जानिए क्या है वायरल पोस्ट का सच?

सीबीएसई रिजल्ट की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द घोषित किए जाएंदगे

CBSE Result 2023 Fact Check

CBSE Result 2023 viral post Fact Chek: सीबीएससी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संपन्न कराने के बाद परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। छात्रों को रिजल्ट्स अपडेट के लिए सीबीएससी की ऑफीशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। इस दावे की पड़ताल की गई तो सच कुछ अलग ही निकला।

इस हफ्ते बुधवार को कई सोशल प्लेटफॉर्म्स पर एक पोस्ट वायरल हुआ। जिसमें दावा किया गया कि सीबीएससी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 11 मई को घोषित किए जाएंगे। यही नहीं वायरल पोस्ट में उन वेबसाइटों का भी जिक्र है, जहां से छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Fact Check: पत्नी के हत्यारे का कबूलनामा 'लव-जिहाद' के झूठे एंगल से ट्रोल

पोस्ट में आगे दावा किया गया कि cbse.gov.in and results.cbse.gov.in पर परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं। कहा गया कि इसके अलावा UMANG ऐप और Digilocker ऐप पर भी नतीजे देखे जा सकेंगे। मार्कशीट डिजिलॉकर खातों में अपलोड की जाएंगी। छात्रों के अनुसार सुरक्षा पिन स्कूलों को उनके डिजिलॉकर खातों में दिए गए हैं, जहां से स्कूल अलग-अलग छात्रों को सुरक्षा पिन डाउनलोड कर सकते हैं और प्रदान कर सकते हैं।

वायरल पोस्ट की जब पड़ताल की गई तो दावा फर्जी निकला। सीबीएससी बोर्ड के अधिकारियों ने कहा सीबीएससी ने परीक्षा परिणामों की तारीख का ऐलान नहीं किया है। ट्वीटर पर की गई पोस्ट में किया गया दावा फर्जी है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का भी अवसर मिलेगा। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे या पास नहीं होंगे वे पुनर्मूल्यांकन या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद बोर्ड पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां घोषित करेगी।

Recommended Video

    CJI DY Chandrachud और SG Tushar Mehta किस Petition से गुस्साए ? | Supreme Court | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Fact Check: कर्नाटक चुनाव में प्रकाश राज ने की कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील? जानें सच

    Fact Check

    दावा

    वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि सीबीएससी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 11 मई को घोषित किए जाएंगे।

    नतीजा

    वायरल पोस्ट का दावा पड़ताल में फर्जी निकला। सीबीएससी बोर्ड के अधिकारियों ने कहा सीबीएससी ने परीक्षा परिणामों की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+