Fact Check: कर्नाटक चुनाव में प्रकाश राज ने की कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील? जानें सच
कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग है, इससे पहले अभिनेता प्रकाश राज का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दावा किया गया है कि लोग कांग्रेस को अपना वोट ना दें।

फिल्म एक्टर प्रकाश राज अपने अभिनय के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। वो अपना राजनीतिक पक्ष ऐसा रखते हैं, जिसके बाद कई बार विवाद की स्थिति बन आती है। पीएम मोदी की प्रकाश राज खुले मंच से आलोचना करते हैं। ऐसे में अब कर्नाटक चुनाव के बीच उनका स्टेटमेंट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने कांग्रेस को वोट नहीं देने के लिए कहा है।
हाल ही में प्रकाश राज ने कर्नाटक में जारी चुनाव अभियान के बीच पीएम की फोटो शेयर करते हुए उनकी तुलना हिटलर से कर दी थी। इसी के साथ भविष्य को खतरे में बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इतिहास दोहराता है..भविष्य कंटीले तारों के पीछे है.. सावधान।
दावा- कांग्रेस को मत कीजिए वोट
वहीं अब सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो को शेयर करते हुए कई लोगों ने दावा किया कि अभिनेता प्रकाश राज ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर वोट बर्बाद नहीं करने को कहा है। एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- "प्रिय कर्नाटक, प्रकाश ने आप सभी से कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद नहीं करने के लिए कहा है। वह कांग्रेस पार्टी की गंदी राजनीति से आहत हैं। इसलिए कृपया बीजेपी को वोट करें।"
Dear Karnataka,
— Rupa Murthy (@rupamurthy1) May 5, 2023
Prakasha has asked you all to NOT waste your votes on Congress.
He is offended by the dirty politics of Congress party.
So please vote for BJP. pic.twitter.com/HGvmsgEsNS
इस वीडियो में अभिनेता को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "इसलिए कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद मत करो। मैं किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हुआ। मैं कांग्रेस की इस गंदी राजनीति पर गंभीरता से आहत हूं।" कई और यूजर्स ने भी इसे दावे के साथ इस वीडियो को साझा किया है।
हालांकि जब उनके इस स्टेटमेंट की पड़ताल की तो यह वीडियो काफी पुराना था, जिसका कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कोई संबंधित नहीं है। हमारी जांच में पता लगा कि एक्टर ने इस वीडियो को 17 अप्रैल, 2019 को पोस्ट किया गया था। जिससे साफ होता है कि उनके इस वीडियो का कर्नाटक चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है।
अपने पुराने पोस्ट पर प्रकाश राज ने लिखा था कि "कांग्रेस की फेक न्यूज.. इस पार्टी की गंदी राजनीति देखिए। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए.. शिकायत सबूत के साथ चुनाव आयोग को भेज दी है..गंदी राजनीति का मुकाबला करने के लिए इसे शेयर करें।"
FAKE NEWS by CONGRESS.. look at the dirty politics of this party. SHAME ON CONGRESS.. HAVE SENT THE COMPLAINT TO ELECTION COMMISSION WITH PROOF ..please spread and share to counter DIRTY POLITICS pic.twitter.com/4hjAibE2vg
— Prakash Raj (@prakashraaj) April 17, 2019
साल 2019 का है वीडियो, जानिए क्या कहा था?
अपने बयान में प्रकाश राज ने बताया था कि एक शख्स जो रिजवान का पीए होने का दावा करता है उसका नाम मजहर अहमद है। उन्होंने एक उम्मीदवार की बैठक में मेरी और रिजवान की एक तस्वीर ली थी और फिर कहा था कि प्रकाश राज कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं, इसलिए अपना वोट कांग्रेस पर बर्बाद न करें। मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा। मैं निर्दलीय हूँ। मैं कांग्रेस पार्टी और रिजवान की इस गंदी राजनीति को गंभीरता से लेता हूं। मैंने एक चुनावी शिकायत दी है और कृपया ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें।"

Fact Check
दावा
कर्नाटक चुनाव के बीच प्रकाश राज का वीडियो वायरल।
नतीजा
वीडियो पुराना है। साल 2019 में एक्टर ने शेयर करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications