Fact Check: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ICU में भर्ती नहीं, कृष्णा अभिषेक के बच्चों की बर्थडे पार्टी में आईं नजर
Bharti Singh ICU Fact Check: सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ICU में भर्ती हैं। कई यूजर्स और यूट्यूब चैनल इस दावे को बिना किसी पुष्टि के शेयर कर रहे हैं, जिससे उनके फैन्स के बीच चिंता बढ़ गई है। लेकिन वनइंडिया हिंदी के फैक्ट चेक में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।
क्या हुआ था भारती सिंह को?
करीब आठ दिन पहले, भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल LOL (Life of Limbachiyaa's) पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में भारती ने बताया कि "हर्ष ने मुझे ब्लड टेस्ट के लिए बुलाया। एक-दो दिन से अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। कमजोरी लग रही थी, जैसे मैं बीमार हूं। जब से बैंकॉक से लौटी हूं, फ्रेश महसूस नहीं हो रहा है। शायद बुखार हो।"

इस वीडियो में भारती घर पर इंजेक्शन लेते और ब्लड टेस्ट कराते नजर आती हैं। वह भावुक होकर रोने भी लगती हैं। उनके साथ पति हर्ष लिम्बाचिया और बेटा गोला भी मौजूद थे। भारती बताती हैं कि वे हर छह महीने में हेल्थ चेकअप करवाती हैं और अब फुल बॉडी चेकअप के लिए अस्पताल जाएंगी। उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में सुधार लाने की बात भी कही।
ICU की तस्वीरें पुरानी निकलीं
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूट्यूब चैनलों जैसे Universal Media Pro और Shorts Urvi ने दावा किया कि भारती की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। इन वीडियो में ऐसी तस्वीरें दिखाई गईं जिनमें भारती अस्पताल में नजर आती हैं।
वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने इन तस्वीरों की Google Lens और Reverse Image Search से जांच की। पता चला कि ये तस्वीरें मई 2024 की हैं, जब भारती को गॉल ब्लैडर में स्टोन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यानी ये तस्वीरें वर्तमान से संबंधित नहीं हैं।
सोशल मीडिया एक्टिविटी से साफ है सच्चाई
हमने भारती सिंह के ताजा सोशल मीडिया अपडेट्स को भी खंगाला। इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले उन्होंने एक शो की शूटिंग का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही हैं।
वहीं, 5 जून 2025 को यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में वह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के जुड़वा बच्चों - कृषांग और रयान के बर्थडे पार्टी में नजर आती हैं। वह बेहद खुश और स्वस्थ दिख रही हैं।
बता दें कि भारती सिंह ICU में भर्ती दावा भ्रामक है। वे कुछ दिन पहले बुखार और कमजोरी की शिकायत के चलते चेकअप करवा रही थीं, लेकिन ICU में भर्ती नहीं हुईं। वे हाल ही में एक बर्थडे पार्टी और शूटिंग में एक्टिव रूप से हिस्सा लेती नजर आई हैं।
फैक्ट चेक की अन्य खबरें

Fact Check
दावा
भारती सिंह ICU में भर्ती हैं।
नतीजा
यह दावा भ्रामक है।












Click it and Unblock the Notifications