क्या भारत बायोटेक की कोवैक्सीन बच्चों के लिए भी हुई मंजूर? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

नई दिल्ली, मई 10: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जिस वजह से मृत्युदर में भी इजाफा हुआ है। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं, जिसके तहत सभी राज्यों में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को और गति देने के लिए 1 मई से 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन देने की इजाजत केंद्र सरकार ने दे दी थी। हालांकि बहुत से लोग अभी भी ऐसे हैं, जो वैक्सीन को लेकर रोजाना नई-नई अफवाहें फैला रहे हैं।

corona

हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि खुशखबरी, भारत बायोटेक की ओर से भारत में निर्मित कोवैक्सीन अब 12 साल के ऊपर के बच्चों को दी जा सकती है। इसके लिए सरकार ने स्वीकृति दे दी है। देखते ही देखते ये ट्वीट तेजी से वायरल हुआ और इस पर 6500 रिट्वीट और 27 हजार लाइक आ गए। लोग तेजी से इस मैसेज को आगे फार्वर्ड करने लगे। साथ ही सभी ने अभिभावकों से अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाने की अपील की।

वहीं दूसरी ओर अब इस ट्वीट का फैक्ट चेक भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने किया है। पीआईबी के मुताबिक भारत में अभी कोई वैक्सीन बच्चों के लिए नहीं स्वीकृति हुई है। कुछ वैक्सीन बनी भी हैं तो उनका ट्रायल चल रहा है। इसके अलावा भारत बायोटेक ने जो स्वदेशी वैक्सीन बनाई है, सरकार से 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए उसकी इजाजत नहीं दी है। जिससे साफ होता है कि ये मैसेज फर्जी है।

भारत में तीन वैक्सीन का उपयोग
भारत सरकार ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को इजाजत दी है। ये तीनों वैक्सीन देशभर में लोगों को लगाई जा रही हैं। सरकार ने साफ किया है कि ये तीनों वैक्सीन 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए ही है।

Fact Check

दावा

कोवैक्सीन को बच्चों के लिए मिली मंजूरी

नतीजा

दावा गलत है, सिर्फ 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए मंजूरी

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+