Fact Check: कांग्रेस के मुफ्त बिजली वादे के बीच शख्स ने एक अधिकारी की कर दी पिटाई, जानें Viral दावे का सच
Fact Check: कर्नाटक में कांग्रेस के फ्री बिजली के वादे के बीच एक शख्श ने अधिकारी की पिटाई कर दी। बिजली अधिकारी ने उसे पिछला बिल भरने को कहा था।

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते है। इसमें से कई वीडियो फेक भी होते हैं। कई वीडियो सच भी होते हैं। इन वीडियोज का फैक्ट चेक बहुत जरूरी होता है। ताकि लोगों को फर्जी और भ्रामक खबरों से बचाया जा सके। लोगों तक सही जानकारी पहुंचे, इसके लिए फैक्ट चेक करते हैं।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स बिजली विभाग के अधिकारी को ताबड़तोड़ थप्पड़ मार रहे हैं। साथ ही गालियां भी दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि व्यक्ति ने कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान मुफ्त बिजली देने के वादे के कारण अधिकारी को पीटा था।
कर्नाटक के कोप्पल जिले के चंद्रशेखर हीरेमथा नामक व्यक्ति ने बिजली विभाग के अधिकारी पर थप्पड़ बरसाया है। बिजली विभाग के अधिकारी ने उसे 6 महीने के लंबित बिजली बिल का भुगतान करने के लिए कहा था। तभी उसने उस पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया। हालांकि, हीरेमथा को बाद में मुनीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
फैक्ट चेक में पता चला कि इस घटना को मुफ्त बिजली के कांग्रेस के वादे से जोड़ने का दावा भ्रामक है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव जीतने पर हर घर को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है। पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बने। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी ट्वीट किया था कि कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट ने पांच चीजों को मंजूरी दी जो चुनाव प्रचार का हिस्सा थीं। जिनमें 'गृह ज्योति' के तहत 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की भी मंजूरी दी गई।
लेकिन यह दावा कांग्रेस के फ्री बिजली के दावे से जोड़ना गलता है। क्योंकि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के बाद 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया है। शख्स से पिछले 6 महीने का बिल भुगतान करने को कहा था।
यह भी पढ़ें- Fact Check: कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों से हटा हिजाब पर लगा बैन? जानें वायरल वीडियो का सच

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications