Fact Check: कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों से हटा हिजाब पर लगा बैन? जानें वायरल वीडियो का सच
Fact Check Hijab allowed Karnataka: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि कर्नाटक में हिजाब पर लगा प्रतिबंध हट गया है।

Fact Check: कर्नाटक में सत्ता बदल चुकी है। अब वहां बीजेपी की जगह कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में कर्नाटक से उठा हिजाब पर बैन का मुद्दा पूरे देश में गूंजा था। इस बीच अब हिजाब से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के स्कूल-कॉलेज से 'हिजाब प्रतिबंध हटा' लिया गया है। ऐसे में क्या है इस वीडियो की सच्चाई, जानिए।
क्या कर्नाटक में हटा हिजाब पर लगा बैन?
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुर्का पहने कई लड़कियां एक गेट से बाहर आतीं हुईं नजर आ रही हैं, जिसके चारों तरफ भारी भीड़ है। 24 मई को शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर दावा किया कि अब कर्नाटक के सभी कॉलेजों में हिजाब पहनने की अनुमति है।
इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर अब तक 44 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था। हालांकि जब हिजाब से जुड़ी खबरों को देखा गया तो इस तरह की कोई खबर की पुष्टि नहीं हुई। किसी भी तरह की कोई रिपोर्ट या दस्तावेज पब्लिक डोमेन में नहीं हैं। जिसमें कहा गया हो कि कर्नाटक में हिजाब से प्रतिबंध हटा लिया गया है।
जानिए वायरल वीडियो की सच?
वहीं जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो मामला कुछ अलग ही निकला। वीडियो की जांच करने पर पता चला कि ये वीडियो पुराना है और इसे फिर से कर्नाटक की नई सरकार के गठन के बीच पोस्ट किया गया है। इंस्टाग्राम पर 'halaldizworld' नाम के यूजर ने इस वीडियो को 9 फरवरी 2022 को वीडियो अपलोड किया था। हालांकि उसमें ना कोई कोई म्यूजिक था और ना फिल्टर लगा था।
ऐसे में साफ होता है कि वायरल वीडियो पूरी तरह से भ्रमित करने वाली है। बता दें कि हिजाब बैन का मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इधर, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कर्नाटक की नई सरकार हिजाब कानून सहित कई कानूनों को उलटने की योजना बना रही है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक से हिजाब बैन हटा लिया है।
नतीजा
वायरल वीडियो पुराना है।












Click it and Unblock the Notifications