सरकार ने 31 दिसंबर तक भारत बंद का कर दिया ऐलान? जानिए इस दावे में कितनी है सच्चाई
नई दिल्ली, दिसंबर 23। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच देश में फिर से सख्त पाबंदियां लगना शुरू हो गई हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर नए नियम लागू किए जा चुके हैं। ऐसे में लोगों के बीच एकबार फिर लॉकडाउन को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। लोगों को इस बात का डर है कि अगर कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ते हैं तो क्या देश में फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है?

सरकार ने 31 दिसंबर तक भारत बंद का किया ऐलान
सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर के जरिए ये अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है कि सरकार ने 31 दिसंबर तक भारत बंद का ऐलान कर दिया है। ये तस्वीर एक न्यूज चैनल की ब्रेकिंग न्यूज की है। फोटो में लिखा है, "31 दिसंबर तक भारत बंद का ऐलान, देश में दुकान, बाजार और मॉल रहेंगे बंद।" इस वायरल तस्वीर की सच्चाई आपको जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
सरकार ने नहीं की ऐसी कोई घोषणा
सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर को लेकर PIB फैक्ट चेक टीम ने जांच पड़ताल की है और बताया है कि ये तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से फर्जी है। सरकार की तरफ से लॉकडाउन के संबंध में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है और ना ही लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। सरकार ने कहा है कि ऐसी फर्जी और भ्रामक जानकारियों में आप ना आएं और ऐसे कंटेंट को शेयर भी ना करें।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर दिखी किसी भी जानकारी को किसी प्रमाणित या विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से वेरिफाई करना बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप भी कोई मैसेज या तस्वीर या स्क्रीनशॉट देखते हैं, तो उसे सरकार के किसी आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर चेक कर लें। PIB फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फर्जी तस्वीर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। ये फोटो जरूर पुरानी है, लेकिन इसको लेकर जो अब दावा किया जा रहा है, वो फर्जी है।

Fact Check
दावा
Viral Photo is fake
नतीजा
Viral Photo is fake












Click it and Unblock the Notifications