Fact Check: क्या अमेरिका में 7 लाख लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए किसी को कुछ पता नहीं। ताजा मामला अमेरिका से जुड़ा हुआ है, एक वीडियो को वहां का बताकर वायरल किया जा रहा। दावा किया जा रहा कि वहां पर लाखों लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया। हालांकि बाद में सच्चाई कुछ और ही निकली।

वायरल वीडियो में सड़क पर भीड़ दिख रही, साथ ही वो सभी 'हरे राम हरे कृष्णा' का जाप कर रहे। इस वीडियो के साथ एक यूजर ने लिखा कि अमेरिका में इतिहास बन गया। वहां पर 7 लाख से ज्यादा लोगों ने ईसाई धर्म को छोड़ दिया, साथ ही हिंदू धर्म अपना लिया।

Hindu

हमने जब जांच की तो वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली। ये वायरल वीडियो अमेरिका का नहीं है। वीडियो को ध्यान से देखने पर एक झंडा दिखा, जो यूनाइटेड किंगडम का था। इसके बाद वीडियो के बीच में एक रथ दिखा। ज्यादा पड़ताल करने पर पता चला कि ये वीडियो जगन्नाथ रथ यात्रा का है, जो लंदन में आयोजित की गई थी। इसका वीडियो भी यूट्यूब पर मिल गया, जो 2022 में अपलोड किया गया था।

वहीं सात लाख धर्म परिवर्तन की संख्या बहुत ज्यादा है, अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो ये खबर जरूर बनती। अलग-अलग कीवर्ड से सर्च करने के बाद भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे साफ होता है कि ये दावा फर्जी है।

आप भी रहें सावधान
सोशल मीडिया के जरिए लोग एक-दूसरे से कनेक्ट तो रहते हैं, लेकिन ये अफवाह और गलत जानकारी फैलाने का जरिया बन गया है। आए दिन लोग कुछ ना कुछ गलत पोस्ट या वीडियो डालते रहते हैं, ऐसे में आप भी अगर कोई पोस्ट शेयर करते हैं, तो उसकी पड़ताल जरूर कर लें।

Fact Check

दावा

अमेरिका में 7 लाख ने अपनाया हिंदू धर्म

नतीजा

वायरल वीडियो फर्जी है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+