AAP विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार, ACB के छापे में मिला अवैध असलहा और 24 लाख कैश, पार्टी ने कहा- आरोप फर्जी हैं

नई दिल्ली, 16 सितंबर। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब आप विधायक अमानतुल्ला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को घर दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (Delhi ACB) ने छापा मारा। एसीबी ने आप विधायक घर और उनके व्यवसाय से संबंधित कई ठिकानों पर छापेमारी की। जिसमें उनके दो सहयोगियों के पास से कुल 24 लाख रुपये नकद, 2 अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

Recommended Video

    Amanatullah Khan की गिरफ्तारी पर Manish Sisodia ने BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी *News
    ACB ने जारी किया था समन

    ACB ने जारी किया था समन

    दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के घर शुक्रवार के एसीबी की टीम पहुंची। अमानतुल्ला का इससे पहले गुरुवार को पूछताछ के लिए एसीबी ने समन जारी किया था। उन्हें शुक्रवार दोपहर पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन विधायक अमानतुल्ला एसीबी के दफ्तर नहीं पहुंचे।

    गुरुवार को आप MLA के ठिकानों पर छापेमारी

    गुरुवार को आप MLA के ठिकानों पर छापेमारी

    दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान ने नोटिस के बारे में ट्वीट करते हुए दावा किया कि उन्हें बुलाया गया है, क्योंकि उन्होंने एक नया वक्फ बोर्ड कार्यालय बनाया है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। इसी मामले में गुरुवार को दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने वक्फ बोर्ड में अवैध नियुक्तियों को लेकर आप विधायक अमानतुल्ला खान के घर छापेमारी की।

    24 लाख नकदी, 2 अवैध हथियार मिले: ACB

    24 लाख नकदी, 2 अवैध हथियार मिले: ACB

    दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में एसीबी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके व्यवसाय से संबंधित कई ठिकानों पर छापेमारी की। जिसमें उनके दो सहयोगियों के पास से कुल 24 लाख रुपये नकद, 2 अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। जिसके बाद एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    AAP ने कहा आरोप निराधार

    AAP ने कहा आरोप निराधार

    अमानतुल्ला खान पर लगे आरोपों को आम आदमी पार्टी ने निराधार बताया है। उनकी गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के बयान में कहा गया है कि विधायक अमानतुल्लाह को एक निराधार और पूरी तरह से फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान उनके आवास या कार्यालय से कुछ भी नहीं मिला। विधायक को झूठे मामले में फंसाने और हमारी पार्टी को बदनाम करने की यह नई साजिश है।

    दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़ा है मामला

    दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़ा है मामला

    दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े जिस मामले में अमानतुल्ला से पूछताछ की जानी है वो दो साल पुराना है। एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ओखला विधायक को भ्रष्टाचार निरोधक कानून 2020 के तहत दर्ज मामले के सिलसिले में शुक्रवार दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं इससे पहले एसीबी ने उपराज्यपाल सचिवालय को पत्र लिखकर मांग की थी कि खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के पद से हटाया जाए, क्योंकि उनके खिलाफ एक मामले में गवाहों को मकाने जांच में बाधा उत्पन्न हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+