कांग्रेस के 'प्रियंका इफेक्ट' से क्या बीजेपी को यूपी में नुकसान होगा?
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय राजनीति में एंट्री का प्रभाव अब यूपी की सियासत पर दिखने लगा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका के राजनीति में आए हुए अभी दो ही महीने हुए हैं लेकिन इसका असर पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच साफ तौर पर देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस बीच में कांग्रेस के आंतरिक नेटवर्क में कार्यकर्ताओं की सदस्यता में 20 फीसदी से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है। प्रियंका गांधी की नियुक्ति के बाद से कांग्रेस के शक्ति नेटवर्क पर सदस्यता का आंकड़ा 5.4 मिलियन से बढ़कर 6.6 मिलियन पहुंच गया है। शक्ति नेटवर्क एक एप है जो पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सीधे पार्टी की लीडरशिप से जोड़ता है। प्रियंका गांधी जिस तरह से यूपी में एक्टिव हैं, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनके आने से यूपी में बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में नुकसान होगा? वनइंडिया हिंदी अपने पाठकों की बेबाक राय जानना चाहता है कि इस मुद्दे पर उनका क्या कहना है? नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय रखें और पहुंचाएं उसे लाखों लोगों तक।













Click it and Unblock the Notifications