कार्टून: अब मुस्लिम महिलाएं भी खुली हवा में ले सकेंगी सांस
नई दिल्ली। मंगलवार को मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी मिली जब तीन तलाक को अपराध करार देने वाला बिल राज्यसभा में पास हो गया। ये बिल लोकसभा में पहले ही पास हो गया था। राज्यसभा में दिन भर चली बहस के बाद हुई वोटिंग में बिल के पक्ष नें 99 और विपक्ष में 84 वोट पड़े। बिल पास होने के बाद पीड़िताओं और अन्य मुस्लिम महिलाओं ने जश्न मनाया। इसी मुद्दे पर देखें आज का ये कार्टून

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिल पास होने के बाद खुशी जताई और कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। दोनों सदनों ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिया है जो एक बदलते भारत की शुरुआत है। वहीं, बिल के पास होते ही मुस्लिम महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मुस्लिम महिलाओं ने मिठाई बांटी और जश्न बनाया।












Click it and Unblock the Notifications