Lok Saba Elections 2019: जब वाटर की जगह 'वोटर' पाइप लाइन तोड़ दिया प्रज्ञा ठाकुर ने
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूरी तरह से घिर गई हैं। उनके इस बयान के बाद से बीजेपी का हाई कमान डैमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है। न सिर्फ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़े शब्दों में प्रज्ञा के बयान की निंदा की है। पीएम मोदी ने सख्त लहजे में कहा कि प्रज्ञा और बाकी लोग जो गोडसे और बापू के बारे में बयानबाजी कर रहे हैं, वह खराब है। भले ही प्रज्ञा ने माफी मान ली हो, लेकिन मैं दिल से उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।













Click it and Unblock the Notifications