कार्टून: तो क्या अब बागी विधायकों को होटल से बाहर लाने के लिए ये तरकीब अपनाई जाएगी?
नई दिल्ली। कर्नाटक के 16 बागी विधायकों ने इस्तीफा देकर कुमारस्वामी सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद बहुमत साबित करने की नौबत आ गई है। ये सभी बागी विधायक इस्तीफा देने के बाद से ही मुंबई के होटल में बैठे हैं, वे ना सरकार के किसी मंत्री से बात करना चाहते हैं और ना ही वे सदन में आकर सरकार के पक्ष में वोटिंग करना चाहते हैं। इसी मुद्दे पर देखें आज का कार्टून

वही, गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत परीक्षण नहीं हो सका। दिनभर सदन में भाजपा-कांग्रेस विधायक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे और हंगामा होता रहा। शाम को स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही को शुक्रवार के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद भाजपा विधायक फ्लोर टेस्ट ना कराने के स्पीकर के फैसले के विरोध में विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए।












Click it and Unblock the Notifications