कार्टून: चंद्रयान जाने को तैयार, लेकिन भाजपा ने रोका कुमारस्वामी का 'मिशन'
बेंगलुरु। सियासी संकट का सामना कर रही कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार को आज (सोमवार) को विधानसभा में बहुमत परीक्षण से गुजरना है। सरकार बचाने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस और जेडीएस नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। वहीं, बीजेपी लगातार सरकार पर दबाव बनाए हुए है। इसी मुद्दे पर देखें आज का कार्टून

कांग्रेस और जेडीएस के सीनियर नेताओं ने बागी विधायकों को राजी करने के लिए सीएम कुमारस्वामी के स्थान पर किसी और को लाने का प्रस्ताव पेश किया था लेकिन इससे भी बात बनती नहीं दिखाई दे रही है। बागी विधायकों ने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है। आज विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट पर सभी की नजरें जमी हैं कि क्या कुमारस्वामी अपनी सरकार बचा पाने में सफल होंगे, 16 विधायकों के इस्तीफे के बाद उनकी राह मुश्किल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications