कार्टून: सेमीफाइनल की हार से हताश हुए टीम इंडिया के फैन्स
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम की सेमीफाइनल में हार से करोड़ों फैन्स के दिल टूट गए हैं, टीम के हारने से वे बहुत निराश हैं। इसी मुद्दे पर देखें आज का कार्टून

मैच एक वक्त भारत की पकड़ में आता दिखाई दे रहा था जब जडेजा और धोनी बैटिंग कर रहे थे, लेकिन जडेजा के आउट होने के बाद धोनी भी रन आउट हो गए और भारत का तीसरा विश्व कप खिताब अपने नाम करने का सपना चकनाचूर हो गया। विश्व कप शुरू होने से पहले भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और टीम ने लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टेबल टॉप किया था।
ये भी पढ़ें: जडेजा की पारी को देख मांजरेकर भी हुए खुश, किया यह खास ट्वीट












Click it and Unblock the Notifications