Toxic Review: सिर्फ मारधाड़ नहीं, जज्बातों और बगावत का एक खूनी फलसफा है यश की 'टॉक्सिक', पढ़ें रिव्यू

फिल्म: टॉक्सिक:ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स
डायरेक्टर: गीतू मोहनदास
स्टारकास्ट: यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, अक्षय ओबेरॉय
रनटाइम: 3 घंटे 14 मिनट
रेटिंग: 4 (****)

Toxic Review: सिनेमा के पर्दे पर जब कोई गैंगस्टर की कहानी उतरती है, तो अक्सर उम्मीद होती है कि पहले ही सीन से गोलियां चलेंगी और हीरो का स्लो-मोशन में चश्मा उतारने वाला सीन आ जाएगा लेकिन टॉक्सिक:ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स अपने सबटाइटल्स की तरह ही बड़ों के लिए लिखी गई एक ऐसी स्याह दास्तान है, जो बच्चों की परियों की कहानियों जैसी सीधी नहीं है। यहां हर किरदार के सीने में एक आग धधक रही है और वो आग सिर्फ सत्ता की नहीं बल्कि परिवार, वफादारी और मोहब्बत के टकराव की है।

Toxic Review

डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने जल्दबाजी का रास्ता बिल्कुल नहीं चुना। फिल्म का पहला हाफ एक शतरंज की बिसात जैसा है, जहां वो बहुत ही नफासत से अपने मोहरे सजाती हैं। ये एक ऐसा क्राइम ड्रामा है जहां रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही बेरहमी से टूटते भी हैं।

क्या है टॉक्सिक की कहानी?

-पहले हाफ में मास अपील और सीटियों की पूरी गुंजाइश है लेकिन निर्देशक की सबसे बड़ी खूबी ये है कि वो कहानी के बड़े पत्तों को एकदम से नहीं खोलतीं। किरदारों की नीयत और उनके पुराने जख्म धीरे-धीरे परत-दर-परत सामने आते हैं और फिर आता है इंटरवल ब्लॉक, एक ऐसा धमाका जो थिएटर में बैठे दर्शक को कुर्सी से चिपका देता है और दिमाग में एक ही सवाल छोड़ता है कि अब आगे क्या होगा?

-यश का दोहरा वार, राया का ठहराव और टिकट की सनक, फिल्म की धुरी जाहिर तौर पर यश हैं। उन्होंने इस बार दो पीढ़ियों और दो मिजाजों को एक साथ जिया है, राया और उसका बेटा टिकट। राया, वो डॉन है जिसे अपना रुतबा दिखाने के लिए चिल्लाने की जरूरत नहीं है। उसकी आंखों की शांति में एक डरावना तूफान छिपा है। यश ने राया के किरदार में जिस तरह का ठहराव और वजन डाला है, वो सीधे दिल पर असर करता है।

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग

टिकट, राया के बिल्कुल उलट, एक कच्चा पारा है, बेपरवाह, आक्रामक और बेकाबू। उसके अंदर एक अजीब सी बेचैनी है जो हर पल कुछ तबाह करने को तैयार दिखती है। बाप-बेटे के इस फर्क को यश ने इतनी बारीकी से परदे पर उतारा है कि एक्शन से हटकर भी दोनों किरदारों का इमोशनल टकराव फिल्म की जान बन जाता है। कहानी सजावटी नहीं बल्कि उसकी की रीढ़ हैं बाकी किरदार। अक्सर बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों में बाकी कलाकारों को सिर्फ भीड़ भरने के लिए रखा जाता है लेकिन यहां हर किरदार का अपना एक ठोस वजूद है।

नयनतारा (गंगा) अपनी मौजूदगी से फ्रेम में एक अलग ही ठहराव और गरिमा लाती हैं। उनका किरदार पूरी कहानी को भावनात्मक रूप से बांधकर रखता है। कियारा आडवाणी (नादिया) इस खूनी और बेरहम माहौल में एक नर्म धूप की तरह आती हैं। उनके हिस्से के इमोशनल सीन्स कहानी को अंदर तक छू लेने वाला बनाते हैं।

हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ) पूरी ठसक और ताकत के साथ इस मर्दाना दुनिया में अपनी जगह बनाती हैं। रुक्मिणी वसंत (मेलिसा) फिल्म का सबसे प्यारा और असरदार सरप्राइज हैं। बिना किसी ड्रामे के उनकी सादगी बहुत गहरी छाप छोड़ती है। तारा सुतारिया (रेबेका), अक्षय ओबेरॉय (टोनी), डैरेल डी'सिल्वा और सुदेव नायर, सभी के अपने-अपने मकसद हैं, जिससे ये पूरी दुनिया किसी कॉमिक बुक जैसी नहीं बल्कि बेहद सजीव और खतरनाक लगती है।

इंटरवल के बाद फिल्म का मिजाज पूरी तरह बदल जाता है। यहां से कहानी एक आदिम और जंगली (प्राइमल) रफ्तार पकड़ती है। एक्शन सिर्फ स्टंट्स का खेल नहीं रह जाता बल्कि हर मुक्का, हर वार और हर गोली के पीछे एक दर्द, गुस्सा और बदला होता है। हिंसा यहां बनावटी नहीं लगती बल्कि इंसानी फितरत का वो कच्चा सच बनकर सामने आती है जिससे बचना नामुमकिन है।

फाइनल वर्डिक्ट

बैकग्राउंड स्कोर और कैमरे का काम इस बड़े कैनवास को इतना भव्य बना देता है कि इसे मोबाइल या लैपटॉप पर देखना इसके साथ नाइंसाफी होगी। ये विशुद्ध रूप से 70mm के बड़े पर्दे का जादू है। कहानी का अंत किसी सीधे फॉर्मूले पर नहीं टिकता। जब आपको लगता है कि आपने पूरा खेल समझ लिया है, वहीं से फिल्म एक ऐसा घुमावदार मोड़ लेती है जो सिनेमा हॉल से बाहर निकलने के बाद भी आपके जेहन में गूंजता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+