Hanuman Ansh: नहीं रुक रहा 'हनुमान अंश' का क्रेज, 2 Cr. की फिल्म ने कमा लिए 200 करोड़, हर तरफ हो रही जय जयकार
Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की ये सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि शुरुआत में इसकी कमाई काफी धीमी रही थी लेकिन बाद के हफ्तों में दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती गई।
'हनुमान अंश' में दिखाई गई नीम करोली बाबा की जिंदगी
नीम करोली बाबा की जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज के कई हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए रखी है। इसकी कमाई ने बड़े बजट और चर्चित फिल्मों को भी पीछे छोड़ते हुए इसे साल 2026 की सबसे चौंकाने वाली बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल कर दिया है।

'हनुमान अंश' ने बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
-मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'हनुमान अंश' ने 'मिर्जापुर: द मूवी' और 'हैवान' जैसी फिल्मों के बीच भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। खास तौर पर 'हैवान' की कमजोर शुरुआत के बीच हनुमान अंश को दर्शकों का लगातार समर्थन मिल रहा है।
-फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद कम बजट है। करीब 2 करोड़ रुपये में तैयार हुई इस फिल्म की 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई इसे असाधारण रिटर्न देने वाली फिल्मों में शामिल करती है। इसकी सफलता ने साबित किया है कि बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट के बिना भी मजबूत कहानी और दर्शकों से जुड़ाव वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर सकती है।
-फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। 'हनुमान अंश' की कहानी नीब करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक सोच पर आधारित है और फिल्म में उनकी यात्रा को सरल तरीके से पेश किया गया है।
क्या है 'हनुमान अंश' की कहानी?
'हनुमान अंश' को विशाल चतुर्वेदी ने अपने बैनर स्वंभू मीडिया नेटवर्क के तहत डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म उनकी किताब 'डिवाइन डेटोर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित है, जो नीम करोली बाबा के जीवन के बारे में है। शोभिनव सत्या और चंदन आनंद ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। कहानी लक्ष्मी नारायण के बारे में है, जो आजादी से पहले के भारत में रहने वाला एक छोटा लड़का है, जो अपनी मां की मौत के बाद भगवान की तलाश में घर छोड़ देता है। उत्तर भारत में उसकी यात्रा आखिरकार उसे नीम करोली बाबा में बदल देती है।


Click it and Unblock the Notifications
