Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'धुरंधर 2' ने मचा दी तबाही, एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Advance Booking: स्पाई-एक्शन फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खबर है। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।

फिल्म 'धुरंधर-द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग शुरू
आगामी 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही फिल्म 'धुरंधर-द रिवेंज' अपनी एडवांस बुकिंग और प्री-सेल्स के दम पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की ओर बढ़ रही है।

Dhurandhar 2

एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ कमाई

-आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर 2' के लिए दर्शकों का क्रेज इस कदर है कि रिलीज से पहले ही इसकी कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 18 मार्च 2026 के पेड प्रीव्यू शोज के लिए करीब 40.70 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग (ब्लॉक सीटों सहित) हो चुकी है।

-वहीं ओपनिंग डे (19 मार्च 2026) के लिए आज यानी 17 मार्च 2026 दोपहर तक 30.75 करोड़ रुपये की टिकट बिक चुके हैं। 15 हजार शोज के लिए अब तक 6.7 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। वहीं ब्लॉक बुकिंग हटाने के बाद भी फिल्म का कलेक्शन करीब 22.39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो बेहद मजबूत शुरुआत का संकेत है।

ओवरसीज प्री-सेल्स में 'धुरंधर 2' का कमाल

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी फिल्म 'धुरंधर 2' को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीकेंड के लिए ओवरसीज प्री-सेल्स लगभग 65 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी हैं। अगर कुल आंकड़ों को जोड़ें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग 135 करोड़ रुपये से ज्यादा (ब्लॉक सीटों सहित) की हो चुकी है।

'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन ने मारी बाजी

फिल्म 'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा टिकट बिक्री हो रही है। हालांकि तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ डब वर्जन भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सभी वर्जन के चलते फिल्म की कुल कमाई और रफ्तार लगातार बढ़ रही है, भले ही इसे दूसरी बड़ी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा हो।

24 घंटे चलेंगे 'धुरंधर 2' के शोज

-फिल्म की जबरदस्त मांग को देखते हुए कई शहरों के सिनेमाघरों ने खास इंतजाम किए हैं। जानकारी के अनुसार हाई डिमांड को देखते हुए देर रात और आधी रात के बाद भी 'धुरंधर 2' के शो रखे जा रहे हैं। कुछ थिएटर्स में सुबह तड़के से लेकर देर रात तक लगातार स्क्रीनिंग होगी।

-मुंबई, ठाणे और अहमदाबाद जैसे शहरों में 24 घंटे शो रखा गया है। हालांकि सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स कारणों से ये व्यवस्था हर शहर में लागू नहीं हो पा रही है लेकिन बड़े शहरों में फिल्म का क्रेज साफ नजर आ रहा है।

फिल्म की स्टारकास्ट और मेकिंग

फिल्म 'धुरंधर 2' में शानदार स्टारकास्ट देखने को मिल रही है जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विकास नौलखा ने की है, एडिटिंग शिवकुमार वी पणिक्कर की है और म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है।

क्या 'धुरंधर 2' बनेगी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म?

जिस रफ्तार से फिल्म 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग हो रही है, उसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये मूवी भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है। अब सभी की नजरें 19 मार्च 2026 पर टिकी हैं, जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना असली दम दिखाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+