Binge Watch Suggestion: ईरानी सिनेमा की वो बेहतरीन फिल्में, जो हर सिनेफिल को देखना चाहिए
Binge Watch Suggestion: अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। दोनों देशों ने ईरान के कई शहरों में एकसाथ हमला बोला है। ईरान के अलग-अलग इतिहास रहे हैं। इसमें उनके सिनेमा का भी बड़ा योगदान रहा है। ओटीटी पर भले ही अमेरिकन और कोरियन फिल्मों-सीरीज का हल्ला रहा है। लेकिन, फिल्म फेस्टिवल पर ईरानी फिल्मों का जलवा कुछ अलग ही रहता है। जंग के इस माहौल में अगर आप इस वीकेंड कुछ अच्छा सिनेमा देखना चाहते हैं तो हम आपको ईरान की कुछ फिल्में सजेस्ट कर रहे हैं।

अ सेपरेशन (2011): असगर फरहादी निर्देशित यह ऑस्कर विजेता फिल्म एक ऐसे दंपत्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी के भविष्य और बीमार माता-पिता की देखभाल के बीच फंसे हैं। यह फिल्म परिवार, नैतिकता और समाज के टकराव को बारीकी से दिखती है। इसकी मार्मिक कहानी और शानदार अभिनय इसे यादगार बनाते हैं। इसे नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।
चिल्ड्रन ऑफ हेवन (1997): माजिद माजिदी की यह भावुक कर देने वाली फिल्म एक गरीब परिवार के भाई-बहन की मासूम कहानी है। उनकी एक जोड़ी जूते गुम हो जाती है और वे उसे ढूंढने में जुट जाते हैं। यह हृदयस्पर्शी फिल्म ऑस्कर के लिए नामांकित हुई थी। इसकी सादगी और बच्चों की मासूमियत दर्शकों का दिल जीत लेती है। यह नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
क्लोज-अप (1990): अब्बास कियारोस्तामी द्वारा निर्देशित यह अनोखी फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें एक शख्स स्वयं को प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक बताकर लोगों को ठगता है। यह यथार्थ और कहानी का अद्भुत मिश्रण है, जो सिनेमा की शक्ति को रेखांकित करता है। सिनेमाप्रेमियों के लिए यह एक अवश्य देखने योग्य कृति है। इसे MUBI या Kanopy पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
टेस्ट ऑफ चेरी (1997): कियारोस्तामी की एक और महत्वपूर्ण कृति, 'टेस्ट ऑफ चेरी', एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो जीवन समाप्त करने का विचार कर रहा है। वह किसी को अपनी कब्र तैयार करने के लिए नियुक्त करना चाहता है। यह फिल्म जीवन और मृत्यु से जुड़े गहरे दार्शनिक प्रश्न उठाती है। कान्स में पुरस्कार जीत चुकी यह फिल्म MUBI और अमेजन प्राइम पर देखी जा सकती है।
द सेल्समैन (2016): असगर फरहादी की यह दूसरी ऑस्कर विजेता फिल्म है, जिसमें एक दंपत्ति का जीवन एक हिंसक हमले के बाद पूरी तरह से बिखर जाता है। यह फिल्म प्रतिशोध और सम्मान की कहानी को बेहद रोमांचक ढंग से प्रस्तुत करती है। इसे अमेजन प्राइम या यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications