रणबीर और यश के अलावा कौन से एक्टर किस किरदार को निभाएंगे? इस रिपोर्ट में जान लीजिए
फिल्म मेकर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में गिनी जा रही है। करीब 4000 करोड़ रुपये के विशाल बजट में बन रही यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 2026 की दीपावली के आसपास आने की उम्मीद है, जबकि पूरा प्रोजेक्ट 2026 में पूरा होगा। खबर है कि रामनवमी (26 मार्च) के मौके पर इसका टीज़र जारी किया जा सकता है। अब आपको इस फिल्म की पूरी कास्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में जानिए कौन सा एक्टर रामायण में किसका किरदार निभा रहा है।

राम और सीता की कास्टिंग
भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस किरदार के लिए अपनी जीवनशैली में बड़ा बदलाव किया है। वहीं, माता सीता के रोल में साईं पल्लवी को कास्ट किया गया है, जो हिंदी दर्शकों के लिए नया फेस है। हालांकि रामायण रिलीज होने के पहले उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में आएगी।
रावण और हनुमान का दमदार चयन
रावण के किरदार में यश को चुना गया है, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर काफी उत्साह है। वो इसके प्रोड्यूसर भी हैं। वहीं सनी देओल हनुमान के रूप में दिखाई देंगे। पहले पार्ट में उनका रोल सीमित रहेगा, लेकिन दूसरे पार्ट में उनका प्रभाव अधिक होगा।
लक्ष्मण, कैकेयी और अन्य अहम किरदार
लक्ष्मण की भूमिका रवि दुबे निभा रहे हैं। कैकेयी के रूप में लारा दत्ता नजर आएंगी। राम की माता कौशल्या का किरदार इंदिरा कृष्णन निभा रही हैं। जिनके लिए बेहतरीन VFX तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा रावण की बहन शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। मेघनाद की भूमिका राघव जुयाल निभा रहे हैं। मंदोदरी के किरदार में काजल अग्रवाल को लिया गया है।
सपोर्टिंग कास्ट
वानरराज सुग्रीव के रूप में सुहैल नैय्यर दिखेंगे। भरत की भूमिका आदिनाथ कोठारे निभा रहे हैं। मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा को कास्ट किया गया है। इंद्र के रूप में कुणाल कपूर नजर आएंगे, जबकि विद्युतजिह्वा के रोल में विवेक ओबेरॉय शामिल हैं।
दशरथ और खास कास्टिंग
राजा दशरथ के किरदार में अरुण गोविल नजर आएंगे, जो पहले राम का किरदार निभा चुके हैं। यह कास्टिंग दर्शकों के लिए खास है। क्योंकि अरुण गोविल को आज भी लोग राम ही मानते हैं।
संभावित कैमियो की चर्चा
फिल्म से अमिताभ बच्चन, मोहित रैना, अनिल कपूर और फैसल मलिक जैसे नामों के जुड़ने की चर्चा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications