7 Dogs Trailer Release: सलमान खान की '7 Dogs' का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें भारत में कब रिलीज होगी ये फिल्म

7 Dogs Trailer Release: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त जल्द ही इंटरनेशनल फिल्म '7 डॉग्स' में नजर आने वाले है। इस फिल्म को लेकर लोगों में बेहद एक्साइटमेंट देखी जा रही है। इस बीच अब सलमान खान ने फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर भी लोगों के लिए शेयर कर दिया है, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने फिल्म '7 डॉग्स' का ट्रेलर शेयर किया है। फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए सलमान खान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि फिल्म '7 डॉग्स' का ऑफिशियल ट्रेलर। इस ट्रेलर वीडियो को देखने के बाद यूजर्स पर इस अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

7 Dogs Trailer

सलमान खान और संजय दत्त का अलग अंदाज

मिस्र के अहमद एज और करीम अब्देल अजीज की मल्टीस्टारर फिल्म '7 डॉग्स' में सलमान खान और संजय दत्त का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के ट्रेलर में सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त भी नजर आए हैं। फिल्म में दोनों एक्टर खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही ये भी क्लियर हो गया है कि ये फिल्म भारत में कब रिलीज होगी। अगर आप भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपको और ज्यादा वेट करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सलमान खान और संजय दत्त की ये फिल्म भारत में आगामी 21 अगस्त 2026 को रिलीज की जाएगी।

इस मूवी को सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस मूवी को डायरेक्टर आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने बनाया है। इसके पहले ही वो 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' और 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' जैसी मूवी बना चुके हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म 7 डॉग्स में सलमान खान और संजय दत्त का कैसा किरदार सामने आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+