विंग कमांडर बनने पर मिलती है कितनी सैलरी? जानें भत्तों से लेकर प्रमोशन तक की पूरी डिटेल
Wing Commander Salary: भारतीय वायुसेना देश की सुरक्षा में एक अहम भूमिका निभाती है। जब दुश्मन पर घर में घुसकर हमला करना हो या आसमान से बम बरसाने हों, तो भारतीय वायुसेना हर बार सबसे आगे रहती है। बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात भारतीय वायुसेना के जांबाज अफसर हर परिस्थिति में देश के लिए डटकर खड़े रहते हैं।
चाहे दुश्मन पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी हो या फिर आसमान से टारगेट पर अचूक हमला - भारतीय वायुसेना हर मिशन को बेमिसाल तरीके से अंजाम देती है। इस ताकतवर फोर्स में 'विंग कमांडर' का पद एक बेहद अहम और जिम्मेदारी भरा ओहदा होता है।

विंग कमांडर का रैंक न केवल सम्मान और गौरव का प्रतीक है, बल्कि इसमें मिलने वाली सैलरी और सुविधाएं भी शानदार होती हैं। आने वाले वर्षों में 8वें वेतन आयोग के लागू होने की संभावना है, जिससे वायुसेना अफसरों की तनख्वाह और भी बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: Fighter Pilot Salary: देश के रक्षक, गौरव के प्रतीक! कितनी होती है फाइटर पायलट्स की सैलरी?
क्या आप जानना चाहते हैं कि विंग कमांडर कैसे बना जाता है, कितनी सैलरी मिलती है और आने वाले समय में वेतन कितना बढ़ सकता है? आइए जानते हैं इस पद से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में...
विंग कमांडर की सैलरी कितनी होती है?
7वें वेतन आयोग के अनुसार, विंग कमांडर की बेसिक सैलरी 1,21,200 रुपये से शुरू होकर 2,12,400 रुपये तक जाती है। आपको बता दें, यह केवल बेसिक वेतन है। इसके अलावा विंग कमांडर को फ्लाइंग अलाउंस, HRA, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल और एजुकेशन अलाउंस जैसे कई भत्ते भी मिलते हैं। सभी भत्तों को मिलाकर यह सैलरी हर महीने 1।5 लाख से 2।5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
क्या सीधे बन सकते हैं विंग कमांडर?
इस पद पर सीधे नियुक्ति नहीं होती। सबसे पहले वायुसेना में अफसर के तौर पर भर्ती होना पड़ता है। इसके बाद अनुभव और प्रमोशन के जरिए ही विंग कमांडर का रैंक मिलता है। यानी इस पद तक पहुंचने में मेहनत और समय दोनों लगता है।
8वें वेतन आयोग से बढ़ सकती है सैलरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार अगले कुछ सालों में 8वें वेतन आयोग को लागू कर सकती है। ऐसे में उम्मीद है कि ये 2026 या 2027 में लागू हो जाएगा। नई सिफारिशों के तहत, फिटमेंट फैक्टर को 1।92 से बढ़ाकर 2।86 तक किया जा सकता है। इसका असर सीधे सैलरी पर पड़ेगा और इसमें वृद्धि होने की संभावना है।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अगर मौजूदा बेसिक पे 1,21,200 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2।86 तय होता है, तो नई बेसिक सैलरी करीब 1,38,000 रुपये हो सकती है। इसके साथ मिलने वाले भत्तों में भी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है, जिससे कुल वेतन और ज्यादा हो जाएगा।
सरकार तय करेगी आखिरी आंकड़ा
हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और उसमें कितना इजाफा होगा। ये पूरी तरह सरकार के फैसले पर निर्भर है। असली आंकड़े वेतन आयोग लागू होने के बाद ही सामने आएंगे।
ये भी पढ़ें: JNU Admissions 2025: CUET के जरिए जेएनयू में एडमिशन का मौका! UG, PG और PhD कोर्सेस में ऐसे मिलेगा दाखिला












Click it and Unblock the Notifications