Fighter Pilot Salary: देश के रक्षक, गौरव के प्रतीक! कितनी होती है फाइटर पायलट्स की सैलरी?
Fighter Pilot Salary: 7 मई 2025 की रात भारतीय इतिहास में एक अहम मोड़ बन गई। पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की जान लेने वाले आतंकी हमले का जवाब भारत ने बेहद सटीक और दमदार तरीके से दिया। भारतीय वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर स्कैल्प मिसाइलों और एडवांस फाइटर जेट्स से एयर स्ट्राइक कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया।
यह ऑपरेशन न सिर्फ तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था, बल्कि इसमें शामिल फाइटर पायलटों की हिम्मत, तेजी और रणनीतिक सोच ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारत की हवाई ताकत कितनी सक्षम है। अभी भी भारत-पाक के बीच तनाव कायम है हालांकि सीजफायर का ऐलान किया जा चुका है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद देशभर में वायुसेना के इन जांबाज पायलटों की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों तक, हर जगह उनकी बहादुरी की कहानियां छाई हुई हैं। ऐसे में लोगों के मन में एक स्वाभाविक सवाल उठ रहा है-आखिर देश की रक्षा में दिन-रात तैनात रहने वाले इन फाइटर पायलटों को कितनी सैलरी मिलती है?
ये भी पढ़ें: 'वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, ऑपरेशन सिंदूर जारी है', भारत ने दिया पाकिस्तान को बड़ा संदेश
क्या होती है फाइटर पायलट की सैलरी?
भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट बनना न केवल सम्मान की बात है, बल्कि यह जिम्मेदारी भी बहुत बड़ी होती है। इसके बदले में उन्हें अच्छी सैलरी और कई सुविधाएं मिलती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक फाइटर पायलट को करीब ₹1,22,000 प्रति माह वेतन मिलता है।
मिलते हैं कई भत्ते और सुविधाएं
सैलरी के अलावा फाइटर पायलटों को ट्रैवल भत्ता, राशन सुविधा, मेडिकल सुविधा, सरकारी आवास और बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष मदद दी जाती है। ये सारी सुविधाएं उनकी सेवा और समर्पण को सम्मानित करती हैं।
रैंक बढ़ने पर सैलरी में होता है इजाफा
जैसे-जैसे एक पायलट का अनुभव बढ़ता है और वह स्क्वाड्रन लीडर, विंग कमांडर या ग्रुप कैप्टन जैसे उच्च पदों पर पहुंचता है, उसकी सैलरी भी बढ़ती जाती है। वरिष्ठ रैंक पर एक फाइटर पायलट की सैलरी ₹2 लाख से ₹2.5 लाख प्रति माह तक हो सकती है।
देश के रक्षक, गौरव के प्रतीक
फाइटर पायलट न सिर्फ आसमान में दुश्मनों से लड़ते हैं, बल्कि वे देश की सुरक्षा और सम्मान के प्रतीक भी हैं। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा गर्व करने का मौका देता है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान बर्बाद! ऑपरेशन सिंदूर से PAK के 12 एयरबेस खाक, रहीम यार खान रनवे 7 दिनों के लिए बंद












Click it and Unblock the Notifications