नताशा स्टानकोविक फैंस को क्या हिंट दे रहीं? एक्ट्रेस का पोस्ट देखकर फैंस होने लगे कन्फ्यूज
Natasa Stankovic Post: सर्बियाई अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक अपने तलाक के बाद से सुर्खियों में हैं। कई बार नताशा सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में नताशा का एक और पोस्ट चर्चा में बना हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस बेहद कन्फ्यूज हो गए हैं। हर कोई कह रहा है कि नताशा आखिर क्या हिंट देना चाहती हैं।
नताशा की फोटो ने फैंस को किया कन्फ्यूज
बताते चलें कि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें नताशा ने अपनी फोटो डाली है, जिसे देखकर फैंस काफी कन्फ्यूज हो गए। क्योंकि एक्ट्रेस का पूरा का पूरा लुक ही इंडियन है। एक्ट्रेस ने साथ ही कमिंग सून भी अपने कैप्शन में लिखा हुआ है।

इंडियन लुक को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये या तो किसी शादी के लिए तैयार किया हुआ है या फिर किसी पार्टी के लिए। या फिर हो सकता है कि ये नताशा के किसी प्रोजेक्ट का कोई हिस्सा हो। हालांकि सच्चाई के बारे में तो सिर्फ नताशा ही जान सकती हैं।
अब इस पोस्ट को डालने के पीछे की वजह तो वक्त आनेपर ही सामने आएगी। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में हार्दिक और नताशा दोनों ने ही अलग होने का सरेआम ऐलान क्या था। इसके बाद हार्दिक पांड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन संग भी जुडा था। दोनों ने एक ही लोकेशन से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।
नाताशा की बात करें तो वे भी अकसर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम भी सर्बियाई ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक संग जुड चुका है। हालांकि इन खबरों में दूर दूर तक कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल नताशा तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications