UK Board Result 2025 Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक
UK Board Result 2025 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने वाला है। यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल 2025 यानी आज सुबह 11 बजे घोषित हो सकते हैं। आपको रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट, टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत, और रिजल्ट चेक करने के आसान तरीके आपको यहां मिलेंगे।

हमारे साथ जुड़े रहें और हर पल की जानकारी पाएं।
LIVE Feed
UBSE 10th Topper List 2025: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित
UBSE 10th Topper List 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज, 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025: एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें अपने अंक?
एसएमएस से रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका:
अपने फोन के मैसेजिंग ऐप (SMS) को खोलें
निर्धारित फॉर्मेट में मैसेज टाइप करें:
कक्षा 10 के लिए: UT10 [रोल नंबर]
कक्षा 12 के लिए: UT12 [रोल नंबर]
(उदाहरण: UT12 123456)
इस मैसेज को UBSE द्वारा जारी नंबर पर भेजें (जैसे: 56767 या 56263, आधिकारिक घोषणा के बाद पुष्टि करें)
कुछ मिनटों में आपके रिजल्ट की डिटेल्स एसएमएस से मिल जाएगी
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में होगी घोषणा
उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 की आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में की जाएगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द ही आयोजित होगी।
UK Board Result 2025: री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया
उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 21 दिनों के भीतर पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूबीएसई कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2025 चेक करने के आसान चरण
चरण 1: यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "परीक्षा परिणाम" (Examination Result) के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने कोर्स के अनुसार चुनें:
"उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2025"
"उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2025"
चरण 4: अपना रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
चरण 5: सबमिट बटन दबाकर अपना रिजल्ट देखें।
चरण 6: रिजल्ट का प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड कर लें (भविष्य के लिए जरूरी)।
रिजल्ट कैसे करें चेक, जानिए यहां
UK Board Result 2025: आज जारी होगा 10वींऔर 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें ऑनलाइन और SMS से चेक












Click it and Unblock the Notifications