UK Board Result 2025: आज जारी होगा 10वींऔर 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें ऑनलाइन और SMS से चेक
UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। 10वीं और 12वीं क्लास के जो छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार आज खत्म होने वाला है। जी हां...यूके बोर्ड आज यानी 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करेगा।
रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद, छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही 12वीं कक्षाओं की टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। बता दें कि इस साल यूके बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।

UK Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 ऐसे करें ऑनलाइन चेक
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Test Result' लिंक पर क्लिक करें।
संबंधित कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें:
- Uttarakhand Board Class 10 Result 2025
- Uttarakhand Board Class 12 Result 2025
- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, पंजीकरण संख्या या आवेदन संख्या दर्ज करें।
- 'Submit' या 'परिणाम देखें' बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका प्रोविजनल स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालें।
नोट: यह स्कोरकार्ड केवल प्रोविजनल होगा। छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे।
बिना इंटरनेट ऐसे करें SMS से रिजल्ट चेक
अगर इंटरनेट स्लो है या वेबसाइट काम नहीं कर रही, तो छात्र SMS के जरिए भी अपने मार्क्स जान सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं:
- अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें।
- नया मैसेज टाइप करें:
- 10वीं के लिए: UK10
- 12वीं के लिए: UK12
उदाहरण: यदि आपका रोल नंबर 22467890 है तो टाइप करें - UK10 22467890 या UK12 22467890
यह मैसेज 56263 पर भेज दें। कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए मार्क्स की जानकारी मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications