UP में 12th पास युवाओं के लिए मौका! आबकारी विभाग में सिपाही पदों पर भर्ती, कब करें अप्लाई? कितनी लगेगी फीस
UP Excise Constable Vacancy: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए खुशखबरी है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी विभाग में 'आबकारी सिपाही' के 722 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती निकाल दी है। अगर आप 12वीं पास हैं, तो खाकी वर्दी पहनने का यह आपके पास बेहतरीन मौका है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें:
भर्ती के लिए आयोग ने कैलेंडर जारी कर दिया है। 06 अप्रैल 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। फॉर्म भरने की शुरुआत 04 जून 2026 से होगी। फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 24 जून निर्धारित कई गई है, जबकि फॉर्म में सुधार (करेक्शन) करने की आखिरी तारीख 1 जुलाई है।

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको ये दो शर्तें पूरी करनी होंगी:
1. क्वालिफिकेशन: आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास की हो।
2. PET परीक्षा: आपने PET-2025 (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) दी हो और आपके पास उसका स्कोर कार्ड हो। जिन उम्मीदवारों का PET स्कोर जीरो या माइनस में होगा, वे इस भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
आबकारी विभाग (प्रयागराज) के तहत आबकारी सिपाही के कुल 722 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन फीस कितनी लगेगी?
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन फीस बहुत कम रखी गई है। जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी-सभी वर्ग के उम्मीदवारों को सिर्फ 25 रुपये फीस देनी होगी।

कैसा होगा एग्जाम का सिलेबस?
मुख्य परीक्षा में 100 नंबर के ऑब्जेक्टिव (बहुविकल्पीय) सवाल पूछे जाएंगे। आपको इन विषयों की तैयारी करनी होगी:
- भारत का इतिहास, भूगोल और राजनीति।
- जनरल साइंस और करंट अफेयर्स
- यूपी की आबकारी नीतियां।
- कंप्यूटर और आईटी की बेसिक जानकारी।
- उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान।
आवेदन करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल
- आखिरी तारीख (24 जून) का इंतजार न करें, समय रहते अपना फॉर्म और फीस जमा कर दें।
- अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो आप 1 जुलाई 2026 तक उसे ठीक कर सकते हैं।
- शारीरिक योग्यता (लंबाई, दौड़ आदि) की पूरी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications