BSSC Recruitment 2025: क्यों स्थगित की गई BSSC CGL की आवेदन प्रक्रिया? जानिए कब आएगी नई डेट
BSSC CGL Recruitment 2025: BSSC CGL 4 भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) 4 परीक्षा 2025 की आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी कर उम्मीदवारों को सूचित किया है।
जारी नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या 5/25 चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त 2025 से 19 सितंबर 2025 तक मांगे गए थे। लेकिन परीक्षा शुल्क में आवश्यक संशोधन प्रस्तावित है, इसी वजह से आवेदन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

जल्द जारी होगी नई तारीख
आयोग ने कहा है कि आवेदन की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए लगातार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें: JEE MAIN 2026: इस बार परीक्षा में हो सकते हैं बड़े बदलाव, NTA ने शुरू कर दी तैयारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
पदों का ब्योरा
कुल 5208 पद दो श्रेणियों में विभाजित हैं - स्नातक स्तर और ऑफिस चपरासी पद।
- स्नातक स्तर (1481 पद)
- सहायक शाखा अधिकारी - 1064 पद (सामान्य प्रशासन विभाग)
- योजना सहायक - 88 पद
- कनिष्ठ सांख्यिकी सहायक - 5 पद
- डेटा एंट्री ऑपरेटर - 1 पद
- लेखा परीक्षक - 125 पद
- सहकारी समितियों के लेखा परीक्षक - 198 पद
- ऑफिस चपरासी (3727 पद)
ये पद कई विभागों में निकले हैं, जिनमें निदेशालय योजना एवं प्रशिक्षण, श्रम संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग और परिवहन विभाग शामिल हैं।
- केवल कलेक्ट्रेट पटना में 221 पद उपलब्ध हैं।
- इसके अलावा मुजफ्फरपुर, कटिहार, नालंदा समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं।
ऐसे करें अप्लाई
आवेदन शुरू होने के बाद आप इस प्रोसेस के जरिए अप्लाई कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- नए उम्मीदवार "New Registration" पर क्लिक कर अपनी बुनियादी जानकारी भरें।
- लॉगिन कर आवेदन पत्र को पूरी तरह भरें और शैक्षिक व व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
- मांगे गए दस्तावेज़ जैसे शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, EWS प्रमाणपत्र आदि अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग)।
- सबमिट करने से पहले आवेदन पत्र की पूरी जांच करें और फिर फाइनल सबमिट करें।
उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
BSSC की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है जो बिहार सरकार की विभिन्न सेवाओं में नौकरी पाना चाहते हैं। कुल 5208 पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके। भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: 1 पद के 292 दावेदार! रेलवे भर्ती के लिए तगड़ी टक्कर, सरकार के आंकड़े देख घूम जाएगा सिर












Click it and Unblock the Notifications