UPSC CDS II Result 2025: जल्द खत्म होगा इंतजार, सीडीएस II रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

UPSC CDS II Result 2025: देश के युवाओं के लिए रक्षा सेवाओं में करियर बनाना हमेशा से एक सपना रहा है। इस सपने को पूरा करने का अहम जरिया है UPSC कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) परीक्षा। हर साल इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं।

हाल ही में आयोजित UPSC सीडीएस II परीक्षा 2025 में शामिल हुए अभ्यर्थी अब परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग की ओर से परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू और आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

UPSC CDS II Result 2025

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स यानी जरूरी विवरण भरने होंगे।
ये भी पढ़ें: Bihar STET 2025: सरकारी शिक्षक बनने का एक और मौका, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 26 हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्ती

ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए विवरण (जैसे रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर) दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका परिणाम खुल जाएगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

इंटरव्यू की प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (Interview Round) में शामिल होना होगा। यह प्रक्रिया दो चरणों में होती है-

  • पहला चरण: ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग (OIR), पिक्चर परसेप्शन और डिस्कशन टेस्ट (PPDT)
  • दूसरा चरण: मनोविज्ञान परीक्षण, समूह कार्य (GTO Tasks) और अंतिम सम्मेलन

NDA-NA परीक्षा का रिजल्ट पहले ही घोषित

हाल ही में UPSC ने एनडीए और एनए II परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित किया था। इसमें पास हुए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के परिणाम आने के दो हफ्तों के भीतर joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे रिजल्ट से संबंधित नवीनतम जानकारी पाने के लिए लगातार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: UKSSSC: समूह-ग के पदों की भर्ती, परीक्षा से दो घंटे पहले एंट्री, गेट पर बायोमेट्रिक हाजिरी,जानिए नए नियम क्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+