December School Holidays: दिसंबर में किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
December School Holidays 2025: दिसम्बर 2025 की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम और त्योहारों का ऐसा संगम बन रहा है, जिसकी वजह से स्कूलों के छुट्टी कैलेंडर तेजी से बदल रहे हैं। कहीं कड़ाके की ठंड लोगों के लिए मुसीबत बन रही है, तो कहीं समुद्र के पास बसे इलाकों में चक्रवात का असर दिखने लगा है। कई राज्यों में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए छुट्टियों की घोषणा कर दी है।
वहीं, त्योहारों के मौसम में भी स्कूलों में अवकाश बढ़ने की उम्मीद है। इन लगातार बदलती परिस्थितियों के बीच छात्रों और अभिभावकों के लिए यह बेहद ज़रूरी हो गया है कि वे अपने-अपने स्कूल की हर नई सूचना पर ध्यान बनाए रखें। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों के अलग-अलग आदेश जारी हो रहे हैं, जो किसी भी वक्त अपडेट हो सकते हैं।

पुडुचेरी में 1 दिसम्बर को सभी स्कूल बंद
पुडुचेरी के गृह और शिक्षा मंत्री ए. नमस्सिवायम ने घोषणा की है कि पूरे केन्द्र शासित प्रदेश में 1 दिसम्बर 2025 को सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। चक्रीवादल डिटवा की वजह से भारी बारिश की चेतावनी जारी होने के बाद यह फैसला लिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में लंबी विंटर वेकेशन
जम्मू और कश्मीर में तापमान लगातार गिर रहा है और कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्दियों की लंबी छुट्टियाँ घोषित कर दी हैं।
- बालवाटिका (प्री-प्राइमरी): अवकाश 28 फरवरी 2026 तक
- कक्षा 1 से 8: 1 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026
- कक्षा 9 से 12: 11 दिसम्बर 2025 से 22 फरवरी 2026
उत्तर प्रदेश में 20 से 31 दिसम्बर तक अवकाश
राज्य के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार यूपी के स्कूलों में 20 से 31 दिसम्बर तक विंटर छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान प्रदेश में ठंड चरम पर रहने की संभावना है।
पीएम श्री स्कूलों में 10 दिन की छुट्टी
पीएम श्री स्कूल 23 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) से 1 जनवरी 2026 (गुरुवार) तक बंद रहेंगे। सर्दी और त्योहार दोनों को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है।
क्रिसमस ईव पर भी कई स्कूलों में अवकाश
देशभर के कई हिस्सों में 24 दिसम्बर को क्रिसमस ईव पर भी स्कूल बंद रहेंगे। कुछ स्कूल सिर्फ 25 दिसम्बर को छुट्टी देंगे, जबकि कुछ दोनों दिन बंद रहेंगे। छात्रों को अपने स्कूल से पुष्टि करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications