UBSE 12th Topper List 2025: कौन है उत्तराखंड 12वीं टॉपर अनुष्का राणा? कितने छात्रों ने किया टॉप, देखें लिस्ट

UBSE 12th Topper List 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने शनिवार 19 अप्रैल 2025 को UBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपा रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं परीक्षा के लिए कुल 1,08,980 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,06,345 परीक्षा में शामिल हुए और 88518 पास हुए। 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.23 फीसदी रहा है। जिसमें 80 फीसदी लड़के और 86.20 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।

इसी के साथ उत्तराखंड बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस साल 12वीं में रैंक 1 पर देहरादून की अनुष्का राणा (Anushka Rana) ने स्टेट टॉप किया है। वर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून में पढ़ने वाली अनुष्का राणा को 500 में से 493 अंक (98.60 फीसदी) मिले हैं।

UBSE 12th Topper List 2025

वहीं रैंक-2 पर केशव भट्ट (करबारी ग्रांट, देहरादून) और कोमल कुमारी (गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी) रही हैं। दोनों को 489/500 (97.80 फीसदी) अंक मिले हैं। रैंक-3 पर ऋषिकेश के आयुष सिंह रावत हैं, जिन्हें 484/500 (96.80 फीसदी) नंबर आए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में कितने छात्र किस डिविजन से हुए पास?

  • उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में सम्मान सहित (Distinction) के साथ 7 हजार 575 यानी 7.12 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
  • प्रथम श्रेणी में 41,290 छात्र (38.82 फीसदी ) छात्र पास हुए हैं।
  • द्वितीय श्रेणी में 38,536 (36.23 फीसदी) छात्र पास हुए हैं।
  • तृतीय श्रेणी में 415 (0.39 फीसदी) छात्र पास हुए हैं।

पिछले साल 10वीं और 12वीं में कौन था टॉपर?

पिछले साल पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में टॉप किया था। दोनों ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया था। जबकि ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया था।

गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ 2024 में उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप किया था। रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा ने दूसरा और श्रीकोट के आयुष ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+