UK Board 10th, 12th Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स को देने वाला एक खास गिफ्ट, छात्र जानकर हो जाएंगे खुश
UK Board 10th, 12th Result 2025 Topper Prize: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड शनिवार 19 अप्रैल 2025 को UBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार उत्तराखंड बोर्ड टॉप करने वाले छात्रों को एक खास गिफ्ट देने वाला है। जिससे टॉपर्स छात्रों को देशभर में घूमने का मौका मिलेगा।
जी हां, उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजेगा। उत्तराखंड शिक्षा विभाग की ओर से खास पहल के तहत स्टेट टॉपर 1 से 10 रैंकिंग वालों को देशभर में एक शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि इससे छात्रों को विभिन्न हिस्सों का अनुभव मिलेगा।

Uttarakhand Board Result 2025: 10वीं, 12वीं की परीक्षा 2025 में 2 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल
यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम बोर्ड अधिकारियों द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाने की संभावना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिणामों के साथ-साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स, लिंग-वार प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा किए गए हैं।
इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 में 2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से हाई स्कूल के लिए 1,13,688 छात्र और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,09,699 छात्र उपस्थित हुए थे। UBSE ने उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2025 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की थी।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12 और 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को अपने विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो लोग एक या दो विषयों में उत्तीर्ण अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकते हैं।
यदि छात्र 2025 में अपने उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणामों से नाखुश हैं, तो उनके पास अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच का अनुरोध करने का विकल्प है। उत्तराखंड बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए यह सुविधा प्रदान की है। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए, छात्र आधिकारिक उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं और आवश्यक शुल्क के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications