CUET UG 2025: NTA ने किया CUET पैटर्न में बदलाव, अकाउंटेंसी में यूनिट V अब ऑप्शनल, देखें डिटेल
CUET UG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) अंडरग्रेजुएट 2025 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अकाउंटेंसी विषय के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है, जो न सिर्फ छात्रों को अधिक विकल्प देगा, बल्कि उनके तनाव को भी कम करेगा।
इस बदलाव का सीधा लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो कंप्यूटर आधारित अकाउंटिंग में खुद को सहज महसूस नहीं करते और पारंपरिक अकाउंटिंग में अधिक मजबूत हैं। यह बदलाव 22 मई 2025 से होने वाली परीक्षा में लागू होगा। इससे पहले मई के पहले चरण की परीक्षा में कई छात्रों ने पेपर की संरचना को लेकर चिंता जताई थी, जिसके बाद NTA ने छात्रों की प्रतिक्रिया को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया।

यूनिट V अब वैकल्पिक
NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अब अकाउंटेंसी पेपर में यूनिट V (कंप्यूटरीकृत अकाउंटिंग सिस्टम्स) को वैकल्पिक बना दिया गया है। छात्र इस यूनिट के सवालों की जगह किसी अन्य वैकल्पिक यूनिट से प्रश्न हल कर सकते हैं। यह निर्णय उन छात्रों को राहत देने के लिए लिया गया है जो कंप्यूटर आधारित अकाउंटिंग में सहज नहीं हैं और पारंपरिक विषयों पर अधिक ध्यान दे रहे थे।
ये भी पढ़ें: पहले NET JRF में गाड़ा झंडा अब UPSC में रचा इतिहास! कौन हैं IFS 2025 परीक्षा की टॉपर Kanika Anabh?
छात्रों की प्रतिक्रिया के बाद हुआ बदलाव
यह बदलाव मई के पहले चरण में परीक्षा देने वाले कई छात्रों की शिकायतों और सुझावों के बाद किया गया। NTA ने छात्रों की फीडबैक को ध्यान में रखते हुए और शैक्षणिक विशेषज्ञों से सलाह के बाद यह निर्णय लिया है।
13 से 16 मई तक परीक्षा दे चुके छात्रों को मिलेगा फिर से मौका
जो छात्र 13 से 16 मई 2025 के बीच अकाउंटेंसी की परीक्षा दे चुके हैं, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। ऐसे छात्र चाहें तो अपने पहले के अंक को मान्य कर सकते हैं या फिर नए पैटर्न के अनुसार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी पसंद दर्ज करानी होगी।
सभी परीक्षाएं CBT मोड में, वैकल्पिक प्रश्न होंगे खत्म
NTA ने यह भी साफ किया है कि CUET UG 2025 की सभी परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होंगी। साथ ही, अब किसी भी विषय में वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे ताकि CUET को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे NEET और JEE के समान बनाया जा सके।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न ध्यान से पढ़ें। जो छात्र दोबारा परीक्षा देने के योग्य हैं, वे अपने पुराने प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए ही फैसला लें। बेहतर तैयारी के लिए मॉक टेस्ट और आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए अपडेट्स पर नियमित नजर बनाए रखें। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
ये भी पढ़ें: SSC Result 2025: 53,690 पदों पर भर्ती के लिए कब आएगा SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट? यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications