SSC Recruitment 2025: 3131 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, चेक करें एप्लीकेशन से एग्जाम तक के सभी डेट
SSC ने 3131 समूह C पदों के लिए CHSL भर्ती 2025 की घोषणा की है। आवेदन 23 जून से 18 जुलाई तक खुले हैं। जरूरी योग्यता में 12वीं पास होना और उम्र सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होना शामिल है।
SSC CHSL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे 12वीं पास युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बहुप्रतीक्षित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभागों में नौकरी पाने की उम्मीद लेकर आवेदन करते हैं।
यह नोटिफिकेशन आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। इस बार आयोग ने ग्रुप C के 3131 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 23 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?
SSC CHSL भर्ती के तहत जिन प्रमुख पदों पर नियुक्ति की जाएगी, उनमें शामिल हैं:
- लोअर डिविजन क्लर्क (LDC)
- जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)
- पोस्टल असिस्टेंट (PA)
- सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA)
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
ये भी पढ़ें: Education Loan in India: किन कोर्स के लिए भारत में मिलता है एजुकेशन लोन? मेडिकल से ITI तक, देखें पूरी लिस्ट
जरूरी योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
उम्र सीमा
आवेदकों की उम्र 1 अगस्त 2025 तक 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन की शुरुआत: 23 जून 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2025 (रात 11 बजे)
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 19 जुलाई 2025
- आवेदन सुधार (करेक्शन विंडो): 23 और 24 जुलाई 2025
- टियर-1 परीक्षा: 8 से 18 सितंबर 2025
कैसे करें अप्लाई?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर SSC CHSL 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले ssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- CHSL 2025 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- एक बार के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार, पैन या वोटर ID की मदद लें।
- अपनी पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना है।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले अच्छे से प्रीव्यू जरूर करें।
करेक्शन का मौका भी मिलेगा
अगर किसी उम्मीदवार से आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो उसके पास सुधार करने का एक मौका रहेगा। इसके लिए 23 और 24 जुलाई को करेक्शन विंडो खुलेगी। ध्यान रखें, फॉर्म में बदलाव केवल एक बार ही करने की अनुमति होगी।
शुरू करें तैयारी
SSC CHSL भर्ती हर साल लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका देती है। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे समय रहते फॉर्म भरें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि प्रतियोगिता कड़ी होने वाली है।
ये भी पढ़ें: SSC CGL 2025: केंद्र सरकार के मंत्रालयों में नौकरी का मौका, ग्रुप B-C के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू












Click it and Unblock the Notifications