Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Education Loan in India: किन कोर्स के लिए भारत में मिलता है एजुकेशन लोन? मेडिकल से ITI तक, देखें पूरी लिस्ट

Education Loan in India: कई बार हम जिस कोर्स को करना चाहते हैं, जिस संस्थान से पढना चाहते हैं वो हमारे बजट से बाहर हो जाता है। अगर आपकी भी पढ़ाई का सपना आपके बजट से बड़ा है तो घबराइए मत। इन बजट से बड़े सपनों को पूरा करने के लिए ही हैं एजुकेशन लोन।

भारत में एजुकेशन लोन की सुविधाएं अब पहले से कहीं ज्यादा व्यापक और सुलभ हो चुकी हैं। चाहे आप डॉक्टर बनना चाहते हों, इंजीनियर, पायलट, फैशन डिजाइनर या फिर विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हों-अभी लगभग हर तरह के प्रमुख कोर्स के लिए लोन की सुविधा मौजूद है।

Education Loan

केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और बैंक मिलकर ऐसे छात्रों की मदद कर रहे हैं जो योग्यता रखते हैं लेकिन आर्थिक रूप से पीछे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको आसन भाषा में बताएंगे कि किन-किन कोर्सों के लिए भारत में शिक्षा लोन मिल सकता है। इसके साथ ही आपको इस बात कि भी जानकारी मिलेगी कि किन सरकारी योजनाओं के तहत आप इन सुविधाओं कालाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में MBBS करने में आता है कितना खर्च? सरकारी और प्राइवेट कॉलेज की फीस का अंतर जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

UG और PG कोर्स को मिलता है समर्थन

भारत में एजुकेशन लोन लेने की सुविधा उन छात्रों के लिए उपलब्ध है जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में स्नातक (UG) या स्नातकोत्तर (PG) कोर्स कर रहे हैं। इसमें B.A, B.Sc, B.Com, B.Tech, MBA, M.Sc, M.Tech जैसे कोर्स शामिल हैं। ऐसे कोर्स जो रोजगार से जुड़े होते हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाती है।

मेडिकल, इंजीनियरिंग और प्रोफेशनल कोर्स भी शामिल

MBBS, BDS, B.Pharma, M.Pharma, B.Arch, M.Arch जैसे मेडिकल और तकनीकी कोर्स के लिए भी छात्र एजुकेशन लोन ले सकते हैं। इसके अलावा पत्रकारिता, लॉ, फैशन डिजाइन, होटल मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए भी कई बैंक लोन प्रदान करते हैं।

IIT, IIM जैसे टॉप संस्थानों के लिए अलग स्कीम

अगर छात्र किसी प्रतिष्ठित संस्थान जैसे IIT, IIM, AIIMS, NIFT, NID या XLRI में पढ़ाई कर रहे हैं तो उन्हें बैंकों की विशेष एजुकेशन लोन स्कीम का लाभ मिल सकता है। इन संस्थानों के छात्रों को कम ब्याज दर और आसान रीपेमेंट विकल्प मिलते हैं।

वोकेशनल और स्किल ट्रेनिंग के लिए भी विकल्प

आज के समय में बैंक वोकेशनल कोर्स या स्किल ट्रेनिंग जैसे ITI, कंप्यूटर कोर्स, टेक्निकल डिप्लोमा, एग्रीकल्चर ट्रेनिंग, एनीमेशन, पायलट ट्रेनिंग जैसे क्षेत्रों के लिए भी एजुकेशन लोन देने लगे हैं। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि कोर्स किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किया जाए।

विदेश में पढ़ाई के लिए भी मिलता है एजुकेशन लोन

अगर कोई छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता है तो MBA, MS, MCA, PhD जैसे कोर्स के लिए एजुकेशन लोन मिल सकता है। स्टडी अब्रॉड लोन में आमतौर पर ज्यादा अमाउंट की जरूरत होती है, लेकिन इसमें बैंक कुछ शर्तों के साथ लोन उपलब्ध कराते हैं।

CA, ACCA जैसे कोर्स में चुनौतियां

चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA), ACCA, CFA जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए एजुकेशन लोन हर बैंक नहीं देता। कुछ सरकारी बैंक सीमित स्कीम के जरिए सहायता देते हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में छात्र खुद फाइनेंस या स्कॉलरशिप की मदद से पढ़ाई पूरी करते हैं।

इन कोर्सों के लिए मिलता है सरकारी एजुकेशन लोन (केंद्र/राज्य योजनाओं के तहत)

कोर्स का नाम कोर्स का प्रकार लोन देने वाली योजना/बैंक
1
B.Tech / BE तकनीकी स्नातक Vidya Lakshmi Portal, SBI, PNB
2
MBBS / BDS मेडिकल PNB Pratibha, Canara Bank, BoB
3
MBA / PGDM प्रोफेशनल स्नातकोत्तर SBI Scholar Scheme, Union Bank
4
CA / CMA / CS (सीमित रूप से) पेशेवर IDBI, BoM, कुछ राज्य बैंक
5
Nursing / Paramedical मेडिकल और स्किल ट्रेनिंग Indian Bank, SBI, Tamil Nadu Govt Scheme
6
ITI / Diploma Courses वोकेशनल Skill Loan Scheme by NSDC
7
M.Tech / M.Sc / M.A स्नातकोत्तर PNB Udaan, SBI Global Ed-Vantage
8
Pilot Training / Aviation Courses स्पेशलाइज्ड कोर्स Andhra Bank, BoB, Avanse, आदि
9
Study Abroad (UG/PG) इंटरनेशनल शिक्षा SBI Global Ed-Vantage, Canara Bank
10
Agriculture & Allied Courses विशेष सरकारी कोर्स NABARD-Linked Banks, State Coop Banks

केंद्र सरकार का विद्या लक्ष्मी पोर्टल छात्रों को सभी स्कीम्स और बैंकों को एक जगह देखने का विकल्प देता है।

किन बातों का रखें ध्यान

  • कोर्स किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।
  • बैंक उस कोर्स को प्राथमिकता देते हैं जिससे भविष्य में नौकरी मिलने की संभावना हो।
  • शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट या अनियमित कोर्स के लिए लोन मिलना मुश्किल होता है।
  • स्किल डेवेलपमेंट के लिए अलग स्कीम जैसे "Skill Loan योजना" उपलब्ध है।

बैंकों की खास योजनाएं भी उपलब्ध

SBI, PNB, Union Bank जैसे बैंक एजुकेशन लोन के लिए Scholar Scheme, Udaan Scheme जैसी विशेष योजनाएं भी चलाते हैं। इनका फायदा छात्रों को कम ब्याज दर और आसान किस्तों के रूप में मिलता है।

छात्रों को एजुकेशन लोन लेने से पहले कोर्स की मान्यता, संस्थान की प्रतिष्ठा और नौकरी की संभावना को जरूर जांचना चाहिए। सही जानकारी के साथ लिया गया लोन भविष्य को बेहतर बना सकता है।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+