SSC CGL 2025: केंद्र सरकार के मंत्रालयों में नौकरी का मौका, ग्रुप B-C के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
SSC CGL 2025 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप B और C के पदों पर नियुक्तियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बहुप्रतीक्षित संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है।
इस बार कुल 14,582 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिससे प्रतियोगी छात्रों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं और इस बार भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। अगर आप केंद्र सरकार में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपके पास शानदार मौका है।

9 जून से आवेदन शुरू, 4 जुलाई है अंतिम तारीख
SSC CGL 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। फीस भुगतान की आखिरी तारीख 5 जुलाई तय की गई है। अगर किसी उम्मीदवार से आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का मौका 9 से 11 जुलाई 2025 के बीच मिलेगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'B' और ग्रुप 'C' के पदों को भरा जाएगा।
- ग्रुप B के प्रमुख पद: असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, डाक निरीक्षक आदि।
- ग्रुप C के प्रमुख पद: आडिटर, टैक्स असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, अकाउंटेंट, अपर डिविजन क्लर्क आदि।
आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?
SSC CGL 2025 के पदों के लिए आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है।
- कुछ पदों के लिए: 18 से 27 वर्ष
- कुछ अन्य के लिए: 18 से 30 वर्ष या 20 से 30 वर्ष
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है।
महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को शुल्क में छूट दी गई है यानी उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।
- टियर-1 परीक्षा: 13 से 30 अगस्त 2025 के बीच आयोजित होगी।
- टियर-2 परीक्षा: दिसंबर 2025 में संभावित है।
दोनों परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होंगी और सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
तैयारी के लिए समय है, मौका न चूकें
जो उम्मीदवार SSC CGL के माध्यम से सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास अभी पर्याप्त समय है। सही रणनीति और नियमित अध्ययन से इस मौके को सफल बनाया जा सकता है।
अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द से जल्द SSC की वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करें।












Click it and Unblock the Notifications