SSC CGL 2025: आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, ssc.gov.in के जरिए करें अप्लाई, चेक करें हर डिटेल
SSC CGL Registration 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका आ गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कॉम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। हर साल लाखों उम्मीदवारों की नजर इसी भर्ती प्रक्रिया पर टिकी रहती है। इसके ज़रिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'B' और 'C' पदों पर नियुक्ति होती है।
इस साल परीक्षा 13 अगस्त से शुरू होने जा रही है, और आवेदन की आखिरी तारीख 4 जुलाई तय की गई है। आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उम्मीदवार फॉर्म भरने में गलती होने पर दो बार सुधार कर सकते हैं।

ऐसे में जो भी अभ्यर्थी सरकारी सेवा में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। आज, यानी 9 जून 2025 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर शुरू की गई है।
ये भी पढ़ें: अब 21 जून से नहीं होगी UGC NET जून 2025 की परीक्षा, क्यों किया गया शेड्यूल में बदलाव? देखें लेटेस्ट अपडेट
अगस्त में होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार SSC CGL 2025 परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में होगी।
SSC CGL आवेदन प्रक्रिया ऐसे करें पूरी
जो उम्मीदवार SSC CGL 2025 में भाग लेना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से फॉर्म भर सकते हैं:
- SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "New User/Register Now" लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, संपर्क नंबर, ईमेल, शिक्षा विवरण आदि भरकर OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब पूरा आवेदन फॉर्म भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- सभी भरी गई जानकारी की सावधानी से जांच करें।
- ₹100 की आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
फॉर्म में सुधार का मिलेगा मौका
अगर किसी उम्मीदवार से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो वह दो बार फॉर्म में बदलाव कर सकता है। पहली बार संशोधन शुल्क ₹200 और दूसरी बार ₹500 तय किया गया है।
इस बार कई पदों पर वैकेंसी
SSC CGL 2025 की नोटिफिकेशन में कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और पात्रता मापदंडों की पूरी जांच कर लें।
आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 9 जून 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
- परीक्षा तिथि: 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025
महत्वपूर्ण लिंक
- आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करें: वेबसाइट पर उपलब्ध है
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: कब आएगा NEET UG का परिणाम? जानिए क्या रहा है बीते सालों में रिजल्ट जारी करने का ट्रेंड












Click it and Unblock the Notifications